कोयंबटूर में मासूम से दुष्कर्म और हत्या पर उबला तमिलनाडु: कमल हासन का फूटा गुस्सा, CM विजय से की सख्त कार्रवाई की मांग

सुलूर में 10 साल की बच्ची का अपहरण कर यौन उत्पीड़न और हत्या; मुख्यमंत्री थलपति विजय बोले— “ऐसे अमानवीय कृत्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं”

कोयंबटूर में मासूम से दुष्कर्म और हत्या पर उबला तमिलनाडु: कमल हासन का फूटा गुस्सा, CM विजय से की सख्त कार्रवाई की मांग

Tamil Nadu erupts over the rape and murder of an innocent girl in Coimbatore: Kamal Haasan expresses anger, demands strict action from CM Vijay

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यहां के सुलूर इलाके में एक 10 साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। इस जघन्य और क्रूर अपराध के बाद से आम जनता के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीतिक हलकों में भारी आक्रोश है। दिग्गज अभिनेता कमल हासन का इस घटना पर खून खौल उठा है। उन्होंने राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की मांग की है।

कमल हासन ने की फास्ट ट्रैक कोर्ट और अधिकतम सजा की मांग

इस अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाने की बात कही। कमल हासन ने अपने बयान में कहा, “10 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या की घटना दिल दहला देने वाली है। दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए और उन्हें अधिकतम सजा दी जानी चाहिए। परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को सख्ती से कुचला जाना चाहिए।”

 मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की चेतावनी:  

चारों तरफ से उठ रहे भारी आक्रोश और मांग के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने इस क्रूर और जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने गहरा दुख जताते हुए संदेश दिया कि राज्य में ऐसे अमानवीय और आपराधिक कृत्यों को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह पीड़ित बच्ची के परिवार के दुख में पूरी तरह शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विजय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि तमिलनाडु सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ कार्रवाई करेगी कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऐसे जघन्य कृत्यों में लिप्त लोगों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले। इसके लिए सरकार सभी तत्काल और आवश्यक कदम उठा रही है।

दुकान से सामान लेने गई थी मासूम, खेत में मिला शव; दो आरोपी गिरफ्तार

दरअसल यह निर्दयतापूर्ण वारदात को अंजाम 10 साल की मासूम बच्ची अपने घर के पास ही स्थित एक दुकान से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी तब दिया गया। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी और लापता हो गई, तो परेशान परिजनों ने उसी रात पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। तलाशी के दौरान सुलूर की कन्नमपलायम झील के पास एक सुनसान खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ।

शव मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घिनौने अपराध में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कार्तिक और मोहनराज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों दरिंदों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और हत्या की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। राज्य सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में आम पन्ना देता डिहाइड्रेशन और कमजोरी से प्राकृतिक राहत!

डांडेवाला फील्ड में Oil India को बड़ी सफलता, 950 मीटर गहराई में मिला नया प्राकृतिक गैस भंडार

अमेरिका-ईरान समझौते की ओर बड़ा कदम, समृद्ध यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान

व्हाइट हाउस के पास सीक्रेट सर्विस की मुठभेड़ में संदिग्ध ढेर; अंधाधुंध गोलीबारी से मची अफरातफरी, सुरक्षित हैं राष्ट्रपति ट्रंप

Exit mobile version