एसी नहीं है… कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है… कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

No AC... how will the room stay cool? Keep your house cool even during the hot summer months with these simple home remedies.

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। दिन-ब-दिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौतपा का दौर भी शुरू होने वाला है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में सिर्फ खुद को ठंडा रखना ही काफी नहीं है, घर और कमरों को भी ठंडा और आरामदायक बनाना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास एयर कंडीशनर (एसी) नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप घर को ठंडा रख सकते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर कमरे को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है। एसी के बिना कमरा कूल रखने के लिए दिन में खिड़कियां और पर्दे बंद रखें: दिन के समय सूरज की तेज किरणें कमरे में न आने दें। मोटे और हल्के रंग के पर्दे लगाएं जो गर्मी को रोक सके।

रात में क्रॉस वेंटिलेशन करें: रात को खिड़कियां खोल दें ताकि ठंडी हवा अंदर आए। विपरीत दिशा की खिड़कियां खोलने से हवा का बहाव अच्छा रहता है।

छत को ठंडा रखें: छत पर पानी छिड़कें या सफेद रंग का पानी-प्रूफ पेंट करवाएं। इससे छत से आने वाली गर्मी कम होती है।

घर में पौधे लगाएं: कमरे में इंडोर प्लांट्स रखें। ये न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि प्राकृतिक ठंडक भी देते हैं।

हीट पैदा करने वाली चीजों का कम इस्तेमाल करें: दोपहर में ओवन, गैस चूल्हा या इलेक्ट्रिक उपकरण कम इस्तेमाल करें। इससे कमरे का तापमान नहीं बढ़ता।

सूती चादर और हल्के कपड़े अपनाएं: बिस्तर पर सूती चादर बिछाएं और हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर को आराम मिलता है।

मिट्टी के घड़े का पानी पीएं: मिट्टी के सुराही या घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है।

ये छोटे-छोटे बदलाव न सिर्फ कमरे को ठंडा रखते हैं बल्कि बिजली की बचत भी करते हैं और स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। यही नहीं गर्मी के मौसम में प्राकृतिक तरीकों से ठंडक बनाए रखना स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी को झालमुड़ी बेचने वाला दुकानदार डर के साए में, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रहीं धमकियां

अमेरिका के सबसे एडवांस F-35B जेट की फिर किरकिरी, 2 महीने से छोटे द्वीप पर फंसा

Exit mobile version