29 C
Mumbai
Tuesday, September 15, 2026
होमदेश दुनियाबेलग्रेड NAM शिखर सम्मेलन में रिजिजू की वैश्विक नेताओं से अहम मुलाकातें! 

बेलग्रेड NAM शिखर सम्मेलन में रिजिजू की वैश्विक नेताओं से अहम मुलाकातें! 

भारत-सऊदी अरब की करीबी और मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा आपसी रुचि के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

Google News Follow

Related

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बेलग्रेड में आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री वलीद ए एम अल-खुरैजी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्तों को और गहरा बनाने तथा आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

रिजिजू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री वलीद ए एम अल-खुरैजी से मुलाकात हुई। भारत-सऊदी अरब की करीबी और मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा आपसी रुचि के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।”

रिजिजू ने सर्बिया की नेशनल असेंबली (संसद) की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और सर्बिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा संसदीय आदान-प्रदान की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सांसदों के बीच बढ़ता संवाद दोनों देशों और उनके लोगों को और करीब ला सकता है।

बैठक के बाद रिजिजू ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “सर्बिया की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक के साथ गर्मजोशी और सार्थक मुलाकात हुई। भारत और सर्बिया के बीच मजबूत मित्रता और दोनों देशों के लोगों को करीब लाने में संसदीय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई।”

किरेन रिजिजू ने अंगोला के विदेश मंत्री टेटे एंटोनियो के साथ भी बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अंगोला के बीच साझेदारी को मजबूत करने और दोनों देशों के साझा हितों के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

रिजिजू ने सर्बिया की आंतरिक और विदेश व्यापार मंत्री जगोडा लाजारेविक से भी मुलाकात की। बैठक में भारत और सर्बिया के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने, नए अवसरों की तलाश करने तथा आपसी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत हुई।

मंगलवार को किरेन रिजिजू ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत और सर्बिया के बीच मजबूत दोस्ती और बढ़ती साझेदारी की पुष्टि की।

रिजिजू ने ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, “बेलग्रेड में सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच से मुलाकात की। बातचीत बेहद गर्मजोशी और सार्थक रही। हमने आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित भारत-सर्बिया की मजबूत मित्रता और बढ़ती साझेदारी को फिर से रेखांकित किया।”

इन बैठकों के जरिए भारत ने विभिन्न देशों के साथ अपने राजनीतिक, आर्थिक और संसदीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,366फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें