31.4 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमदेश दुनियासर्वदलीय बैठक बुलाकर आप क्या उपलब्धि हासिल करना चाह रहे हैं :...

सर्वदलीय बैठक बुलाकर आप क्या उपलब्धि हासिल करना चाह रहे हैं : प्रियंका चतुर्वेदी!

अब इस पूरी स्थिति को तीन हफ्ते बीतने के बाद प्रधानमंत्री सामने आते हैं। लेकिन, अफसोस की बात है कि इस पूरे मामले में विपक्ष का रुख जानने की कोशिश नहीं की जाती है।

Google News Follow

Related

शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जब से पश्चिम एशिया में तनाव जैसी स्थिति पैदा हुई है, तभी से संसद में यह मांग की जा रही है कि इस पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, ताकि पूरी वस्तुस्थिति साफ हो सके।

अब इस पूरी स्थिति को तीन हफ्ते बीतने के बाद प्रधानमंत्री सामने आते हैं। लेकिन, अफसोस की बात है कि इस पूरे मामले में विपक्ष का रुख जानने की कोशिश नहीं की जाती है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री से लेकर अन्य मंत्रियों ने इस पूरे मामले में बयान देकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसके बाद वो चले गए। यह स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आप इस तरह से अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते हैं।

अब आप इस पूरे मामले में तीन हफ्ते के घटनाक्रम के बाद सर्वदलीय बैठक आहूत करके क्या उपलब्धि प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पूरे मामले में आपको अपनी पूरी वस्तुस्थिति साफ करनी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्यों इस पर संसद में चर्चा नहीं की जा सकती है? आखिर क्यों इस पूरे मुद्दे को लेकर बुलाई गई चर्चा में विपक्ष को हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है?

शिवसेना (यूबीटी) की नेता ने कहा कि जनता आखिर हमें चुनकर क्यों भेजती है? जाहिर सी बात है कि जनता हमें चुनकर इसलिए भेजती है, ताकि हम उनसे जुड़े मुद्दे को संसद में उठा सकें और उन्हें यह पता लग सके कि हम जनता के मुद्दे को लेकर कितनी संवेदनशील मुद्रा में हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह अफसोस की बात है कि सरकार हमेशा से ही लोगों को भटकाने का प्रयास करती है। लेकिन, अब इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्हें यह समझना होगा कि जनता ने हमें उनके मुद्दे को उठाने के लिए संसद में भेजा है।

यह भी पढ़ें-

जब अजित पवार जिंदा थे, तब उनके घर के बाहर काला जादू हुआ था: रोहित पवार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,089फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें