31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबीकानेर में पीएम मोदी बोले: आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा विकसित भारत!

बीकानेर में पीएम मोदी बोले: आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा विकसित भारत!

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं करणी माता से आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूं। उनकी कृपा से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और भी मजबूत हो रहा है।

Google News Follow
राजस्थान के बीकानेर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं करणी माता से आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूं। उनकी कृपा से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और भी मजबूत हो रहा है। थोड़ी देर पहले विकास से जुड़ी 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का यहां शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं इन परियोजनाओं के लिए देशवासियों को, राजस्थान के मेरे भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए देश में आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है। हमारे देश की सड़कें आधुनिक हों, हमारे देश के एयरपोर्ट आधुनिक हों, हमारे यहां रेल और रेलवे स्टेशन आधुनिक हों। इसके लिए पिछले 11 साल में अभूतपूर्व गति से काम किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के इन कामों पर देश पहले जितना पैसा खर्च करता था, आज उससे 6 गुना ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “हम एक साथ देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं। आधुनिक हो रहे इन रेलवे स्टेशनों को देश ने ‘अमृत भारत स्टेशन’ का नाम दिया है। इनमें से 100 से अधिक ‘अमृत भारत स्टेशन’ बनकर तैयार हैं। भारत में हो रहे इन विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान है। आज भारत अपनी ट्रेनों के नेटवर्क को भी आधुनिक कर रहा है। ये ‘वंदे भारत’, ‘अमृत भारत’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ देश की नई गति और नई प्रगति को दर्शाती हैं।”

प्रधानमंत्री ने रेलवे के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, “अभी देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इससे दूर-सुदूर के इलाकों में भी आधुनिक रेल पहुंची है। बीते 11 साल में सैंकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है।

34 हजार किमी से ज्यादा के नए ट्रैक बिछाए गए हैं। ‘विकास भी-विरासत भी’ मंत्र का इन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों पर नजारा साफ-साफ दिखाई देता है। ये स्थानीय कला और संस्कृति के भी नए प्रतीक हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला रखी। साथ ही सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी) तथा समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) रेल लाइन विद्युतीकरण एवं राजस्थान के लिए 26,000 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।

यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड: शिल्पा शिरोडकर ने दी राहत की खबर, कोरोना से जीती जंग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें