31 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाCovid-19 Vaccination:2-18 साल के लिए खुशखबरी,जल्द हो सकता है दूसरे और तीसरे...

Covid-19 Vaccination:2-18 साल के लिए खुशखबरी,जल्द हो सकता है दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल

Google News Follow

सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति ने परीक्षण के लिए की सिफारिश,भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के लिए क्लीनिकल टेस्ट के लिए रखा था प्रस्ताव 

नई दिल्ली। 2-18 साल के लोगों के लिए खुशखबरी है। इन लोगों को जल्द ही कोरोना की वैक्सीन दी जा सकती है. इस संबंध में कोविड-19 विषय पर सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति ने परीक्षण के लिए सिफारिश की है। समिति ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के लिए क्लीनिकल टेस्ट के लिए प्रस्ताव रखा है। बता दें कि हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी के आवेदन पर समिति ने चर्चा की जिसके बाद यह सिफारिश की गई है. यह परीक्षण दिल्ली एवं पटना के एम्स और नागपुर स्थित मेडिट्रिना चिकित्सा विज्ञान संस्थान समेत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को भारत बायोटेक द्वारा किए गए उस आवेदन पर विचार-विमर्श किया, जिसमें उसके कोवैक्सीन टीके की दो साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के दूसरे/तीसरे चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। कोवैक्सिन बनाने वाली भारत बायोटेक का कहना है कि 18 राज्यों में 1 मई से डायरेक्ट कोवैक्सिन की सप्लाई की जा रही है.

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें