31.9 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाकच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है :...

कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है : प्रधानमंत्री मोदी!

अपने संबोधन में कच्छ के लोगों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कच्छ के लोग, यहां के लोग आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, भले ही अभावों के बीच हों।  

Google News Follow
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने अपने दौरे के क्रम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। भुज में रोड शो करने के बाद पीएम मोदी ने विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भुज की विकास गाथा को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा, बंदरगाहों और अन्य बुनियादी ढांचे में प्रगति को गति देंगी।

अपने संबोधन में कच्छ के लोगों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कच्छ के लोग, यहां के लोग आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, भले ही अभावों के बीच हों।

ये हमेशा मेरे जीवन को दिशा देते रहे हैं। जो पुरानी पीढ़ी के लोग हैं, वे जानते हैं, वर्तमान पीढ़ी को शायद पता नहीं है, आज तो यहां का जीवन बहुत आसान हो गया है, लेकिन तब हालात कुछ और हुआ करते थे।
पानी के लिए सदियों से तरसता कच्छ, मां नर्मदा ने हम पर कृपा की और मेरा सौभाग्य है कि सूखी भूमि पर पानी पहुंचाने के कार्य में निमित्त बनने का मुझे आप सबने अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि जब यहां भूकंप आया तो दुनिया को लगता था कि अब सब खत्म, अब कुछ नहीं हो सकता और कच्छ उस भूकंप में मौत की चादर ओढ़कर सोया था। लेकिन, मैंने कभी अपना विश्वास खोया नहीं था।

मुझे विश्वास था कि कच्छ इस संकट को परास्त करेगा, मेरा कच्छ खड़ा हो जाएगा और आप सबने बिल्कुल ऐसा ही किया। आज कच्छ व्यापार, कारोबार और टूरिज्म का बड़ा सेंटर है। आने वाले समय में कच्छ की ये भूमिका और बड़ी होने वाली है।

उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हम कच्छ का वर्णन करते थे तो हर कोई कहता था, ‘यहां तो रेगिस्तान है, यहां क्या हो रहा है?’ उस समय मैं कह रहा था कि ये रेगिस्तान नहीं है, ये मेरे गुजरात का तोरण है। आज कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है।

ग्रीन हाइड्रोजन एक नए तरह का ईंधन है और आने वाले समय में कारें और बसें इसी पर चलेंगी। आज ग्रीन हाइड्रोजन फैक्ट्री की आधारशिला रखी गई है और इसके पीछे की तकनीक मेड इन इंडिया है।

पीएम मोदी ने हर घर बिजली पहुंचाने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को बिजली मिलनी चाहिए और उनका बिजली बिल शून्य होना चाहिए। इसलिए हमने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है।

गुजरात में कई लोग पहले से ही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। कई विकसित देशों में एक आम बात यह है कि उनके समुद्र ने उनके विकास को सशक्त बनाया है। हमारा बंदरगाह-आधारित विकास विजन संपन्न बंदरगाहों और समुद्री इतिहास की प्राचीन भारतीय विरासत से प्रेरित है।
यह भी पढ़ें-

नीति आयोग: मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए 6-पॉइंट रोडमैप किया जारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें