30.9 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमदेश दुनियामणिपुर में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल हुई तेज !

मणिपुर में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल हुई तेज !

सपाम से निर्दलीय विधायक निशिकांत सिंह ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि जल्द ही सरकार का गठन हो जाएगा। हम राज्यपाल से अपील कर रहे हैं कि हमें लोकप्रिय सरकार चाहिए।

Google News Follow

Related

मणिपुर में सरकार गठन की विधान ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। 10 विधायक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए फाल के राजभवन पहुंचे हैं। भाजपा के आठ, एनपीपी के एक और एक निर्दलीय विधायक ने राज्य में सरकार बनाने का ​दावा किया है|
 

सपाम से निर्दलीय विधायक निशिकांत सिंह ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि जल्द ही सरकार का गठन हो जाएगा। हम राज्यपाल से अपील कर रहे हैं कि हमें लोकप्रिय सरकार चाहिए। हमने राज्यपाल को एक कागज भी दिया है, जिस पर हम सभी ने हस्ताक्षर किए हैं।

मणिपुर में एनडीए के सभी विधायक लोकप्रिय सरकार बनाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम जनता का समर्थन भी चाहते हैं। हमने जो कागज दिया है, उस पर करीब 22 लोगों के हस्ताक्षर हैं। राज्यपाल से मिलने के लिए 10 विधायक यहां आए हैं।’

इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने का दावा पेश कर राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की है।​ भाजपा नीत एनडीए के 10 विधायक सरकार बनाने का दावा लेकर इंफाल में राजभवन पहुंचे हैं और उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की है। इन 10 विधायकों में भाजपा के 8, एनपीपी के 1 और 1 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

इससे पहले 21 विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूर्वोत्तर राज्यों में शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए ‘लोकप्रिय सरकार’ बनाने का आग्रह किया था। पत्र पर भाजपा के 13, एनपीपी के 3 और दो निर्दलीय सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे।
​यह भी पढ़ें-

आकाश यादव ने अनुष्का-तेज प्रताप पर तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें