29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान से पिछा छुडा रहा रूस, 'फर्जी खबरों' को किया खारिज

पाकिस्तान से पिछा छुडा रहा रूस, ‘फर्जी खबरों’ को किया खारिज

बताया भारत के साथ संबंध बिगाड़ने की साजिश

Google News Follow

रूस ने शुक्रवार (30 मई) को उन “फर्जी खबरों” को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि वह पाकिस्तान के साथ आर्थिक संबंध बढ़ा रहा है, खासकर कराची में स्टील मिल लगाकर। यह बात साबित करती है की रूस न केवल पाकिस्तान जैसे कंगाल, उग्रवादी देश से पिछा छुड़ाना चाहता है बल्की भारत के साथ संबंध सुधारना चाहता है।

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया में खबर आई थी कि मॉस्को और इस्लामाबाद मिलकर औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इसके तहत पाकिस्तान में नई स्टील मिलें स्थापित की जाएंगी, ताकि 1970 के दशक जैसे सहयोग को फिर से जीवित किया जा सके, जब सोवियत संघ ने पाकिस्तान स्टील मिल्स (पीएसएम) को डिजाइन किया और उसका वित्तपोषण किया था।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस पर विचार करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक हारून अख्तर खान और मॉस्को के प्रतिनिधि डेनिस नजरूफ के बीच 13 मई को इस्लामाबाद में एक बैठक हुई थी। इस बैठक को लेकर एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने सहयोग की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की और कराची में एक स्टील मिल की स्थापना के लिए एक संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति व्यक्त की।

बातचीत के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक ने कहा कि निवेश के लिए पाकिस्तान एक सुरक्षित और संपन्न केंद्र है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इसकी क्षमता को पहचाना है। इन रिपोर्टों से चिंताएं और संदेह उत्पन्न हुआ, क्योंकि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा दिए गए राहत पैकेजों पर निर्भर है।

मॉस्को में सूत्रों ने इस मुद्दे पर बातचीत होने की बात स्वीकार की, लेकिन उन रिपोर्टों की निंदा की जिनमें दावा किया गया था कि दोनों देशों के बीच ‘अरबों डॉलर के अनुबंध’ पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “फर्जी और मनगढ़ंत” रिपोर्ट के जरिए पाकिस्तान ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को नुकसान पहुंचाने का एक और असफल प्रयास किया है, जो इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान और भी मजबूत हो गई है।

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ रूसी सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यह बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई खबर है, जिसे कोई सनसनीखेज कारणों से रूस-भारत रिश्तों को बिगाड़ने के लिए फैला रहा है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली सीएम ने 100 दिन का लेखा-जोखा दिया, ‘आप’ पर हमला!

यूरोपीय संघ ने बांग्लादेश में सफल राजनीतिक परिवर्तन का आग्रह किया!

धारावी मास्टर प्लान से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, मिलेगा उच्चस्तरीय जीवन​!

‘टर्किश एयरलाइंस से लीज समझौता खत्म करें’:- केंद्र सरकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें