30 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमदेश दुनियातंबाकू एक लत है, इसे जागरूकता से ही कम किया जा सकता...

तंबाकू एक लत है, इसे जागरूकता से ही कम किया जा सकता : विजेंद्र गुप्ता!

इस वॉकथन के माध्यम से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कई सदस्यों और राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने लोगों में तंबाकू से होने वाली समस्‍याओं के बारे में जानकारी दी।

Google News Follow
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार को ‘वॉक फॉर लाइफ’ और ‘तंबाकू छोड़ो’ जैसे नारे को जन जन तक पहुंचाने के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे और लोगों को तंबाकू छोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्‍होंने वॉक फॉर लाइफ के लिए हरी झंडी दिखाई।

इस वॉकथन के माध्यम से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कई सदस्यों और राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने लोगों में तंबाकू से होने वाली समस्‍याओं के बारे में जानकारी दी।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तंबाकू केवल नशा नहीं है बल्कि यह एक जहर है। उन्होंने कहा कि तंबाकू एक लत है और इसे जागरूकता से ही कम किया जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने युवाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे को एक फैशन के तौर पर लेती रही है, जिन्हें यह समझाने की जरूरत है कि तंबाकू उनकी सेहत के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है।

उन्‍होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू से होने वाले घातक परिणाम के बारे में बताने और उनको जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए सामाजिक संस्‍थाओं और इंस्टीट्यूट को आगे आना चाहिए। ऐसे चीजों से बचाव के लिए सरकार कानून बनाती है और कई तरह के कदम उठाती है। लेकिन जब तक जनभावना,जन आंदोलन और जनसहयोग नहीं मिलेगा इस लड़ाई को जीता नहीं जा सकता है।

वहीं,राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर मेडिकल डायरेक्टर डॉ.सुधीर रावल ने बताया कि तंबाकू कैंसर का प्रमुख कारक है। तंबाकू के सेवन न करने से कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता है। यह पूरे शरीर को प्रभावित करता है। तंबाकू नहीं लेने से उम्र बढ़ जाती है। एक सिगरेट पीने से आपकी लाइफ तीन चार मिनट कम हो जाती है।

ऐसे में तंबाकू को किसी भी रूप में नहीं लेना चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। टीन ऐज में बच्‍चों को संभालने की जरूरत है। कुछ बच्‍चे तो उत्सुकता की वजह से इसका सेवन करने लगते हैं कि इसमें है क्‍या। बाद में बच्‍चे इसके आदी हो जाते हैं।
 
यह भी पढ़ें-

देश में कोविड बढ़ा, सरकार सतर्क; स्थिति पर नजर रखी जा रही!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें