29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाआईएसआई से संपर्क में जासूसी का भंडाफोड़: सेना की गोपनीय जानकारी लीक...

आईएसआई से संपर्क में जासूसी का भंडाफोड़: सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने वाला गिरफ्तार !

पांच साल से था संपर्क, गोपनीय सूचनाएं लीक कीं

Google News Follow

पंजाब पुलिस ने मंगलवार (3 जून) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तरनतारन जिले के गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारत की सैन्य गतिविधियों, विशेषकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सेना की मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तान को देने का गंभीर आरोप है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने जानकारी दी कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई। डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर, गली नजर सिंह वाली के निवासी गगनदीप सिंह को आईएसआई और पाकिस्तानी खालिस्तानी नेता गोपाल सिंह चावला से संपर्क रखने और संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला ने ही उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों (PIOs) से मिलवाया था। वह भारत में मौजूद चैनलों के माध्यम से इन एजेंटों से पैसे भी प्राप्त कर रहा था।

डीजीपी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से सेना की मूवमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जो उसने आईएसआई एजेंटों को भेजी थीं। उसके फोन में 20 से अधिक आईएसआई एजेंटों के संपर्क नंबर पाए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत थाना सिटी, तरनतारन में प्राथमिकी दर्ज की है। वित्तीय और तकनीकी जांच के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों और लिंक की तलाश की जा रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा,“गगनदीप सिंह द्वारा साझा की गई गोपनीय जानकारी में सेना की तैनाती, रणनीतिक स्थानों की जानकारी और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की मूवमेंट शामिल हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।”

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के जरिए कितनी सूचनाएं लीक हुईं और इनमें कौन-कौन शामिल थे। इस गिरफ्तारी को भारत की खुफिया एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, खासकर उस समय जब सीमा पार से भारत की सुरक्षा को कमजोर करने के प्रयास तेज हो गए हैं। पंजाब पुलिस ने देशवासियों से अपील की है कि यदि किसी को भी संदिग्ध संपर्क या देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस या खुफिया एजेंसियों को सूचित करें।

यह भी पढ़ें:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खड़गे के बयान को लेकर सीएम मोहन यादव का पलटवार

नॉर्वे शतरंज 2025: मैग्नस कार्लसन को हराने पर प्रधानमंत्री मोदी ने की गुकेश प्रशंसा की

संगठित अपराध पर कसेगा शिकंजा, तकनीक और एआई का इस्तेमाल

महाराष्ट्र में होगी विपणन मंत्री की नियुक्ति, बड़ी बाज़ार समितियों पर राज्य सरकार का होगा सीधा नियंत्रण!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें