28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाजयपुर कोर्ट ने शकूर खान को 7 दिन की रिमांड पर भेजा!

जयपुर कोर्ट ने शकूर खान को 7 दिन की रिमांड पर भेजा!

शकूर खान से जैसलमेर में पूछताछ की गई, जिसके बाद खुफिया विभाग की टीम खान को लेकर जयपुर रवाना हो गई थी।

Google News Follow
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शकूर खान को जयपुर कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शकूर को जासूसी के आरोप में पुलिस ने कुछ दिन पहले ही हिरासत में लिया था।

दरअसल, शकूर खान को मंगलवार को जयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि वह दानिश के साथ नियमित संपर्क में था और पाकिस्तान में कई नंबरों पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए आईएसआई के लोगों से बात कर रहा था।

बता दें कि खुफिया विभाग ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में शकूर खान को बीते 28 मई को हिरासत में लिया था। वह जैसलमेर जिला रोजगार कार्यालय में क्लर्क के तौर पर काम कर रहा था।

एक अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय में काम करने वाले शकूर खान के डिवाइस में पाकिस्तान से जुड़े फोन नंबर स्टोर पाए गए। शकूर खान के बारे में ऐसी सूचनाएं थीं कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है। सूचनाओं के आधार पर उस पर निगरानी रखी जा रही थी और फिर उसे हिरासत में लिया गया। शकूर खान से जैसलमेर में पूछताछ की गई, जिसके बाद खुफिया विभाग की टीम खान को लेकर जयपुर रवाना हो गई थी।

सूत्रों के अनुसार, ‘जासूस’ शकूर खान राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहा था। खान और मोहम्मद के गांव एक दूसरे से करीब आठ किलोमीटर दूर हैं। मोहम्मद दो बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं और पिछली अशोक गहलोत सरकार के नेतृत्व में चुनाव लड़ चुके हैं।

शकूर की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चिंता जताई थी।

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “मैं अभी विदेश दौरे से आया हूं और मुझे बताया गया है कि सालेह मोहम्मद के निजी सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शकूर से जुड़े सभी संबंधों की जल्द से जल्द जांच की जानी चाहिए और देश की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-

हजारीबाग की अवैध खदान से 13 दिन बाद तीन मजदूरों के शव बरामद, गांव में मातम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें