28.8 C
Mumbai
Tuesday, June 30, 2026
होमदेश दुनियासंजय झा ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी जानकारी, राहुल गांधी पर हमला!

संजय झा ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी जानकारी, राहुल गांधी पर हमला!

उन्होंने कहा, "हमने बताया कि कैसे पाकिस्तान ने हमारे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया। इसके जवाब में हमने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।"

Google News Follow

Related

जदयू सांसद संजय झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि हाल ही में उनके नेतृत्व में विदेश दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत लौटने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और उन्हें विदेश दौरे की ब्रीफिंग की।

उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के आतंक परस्ती वाले रवैये के बारे में दौरे के दौरान जो कुछ उन देशों के सामने बात रखी उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सख्त कदमों का जिक्र था।

उन्होंने कहा, “हमने बताया कि कैसे पाकिस्तान ने हमारे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया। इसके जवाब में हमने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।” उन्होंने विदेश मंत्री को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिफ मुनीर और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयानों से भी अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में कई सवालों का जवाब दिया और अपने अनुभव साझा किए। इंडोनेशिया ने हमारे रुख का समर्थन किया और हमारा साथ दिया, जबकि मलेशिया ने खुद को तटस्थ दिखाया। अलग-अलग देशों में हमें अलग-अलग अनुभव मिले, जिन्हें हमने विदेश मंत्री के साथ साझा किया।”

संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजने का मकसद यह दिखाना था कि पूरा देश एकजुट होकर एक आवाज में बोल रहा है। जब हमने विदेश में लोगों को बताया कि हमारे प्रतिनिधिमंडल में सभी दलों के सदस्य हैं, तो ऐसा लगा कि पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है।

उन्होंने कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर दो-चार लोग इधर-उधर की बातें कर रहे हैं, तो उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए कि वे राष्ट्रहित और सेना के साथ खड़े हैं या नहीं।”

संजय झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अब दोहरे अंक में पहुंच गए हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की हालत किसी से छिपी नहीं है। देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है, जो पहले कभी नहीं हुआ। राहुल गांधी इसे पचा नहीं पा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि विदेश दौरे से लौटने के बाद उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी की गरिमा आज दुनियाभर में बेमिसाल है। दूसरी ओर, राहुल गांधी अपने नेतृत्व में कांग्रेस पर ताला लगाकर ही रहेंगे।

संजय झा ने इस बात पर जोर दिया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में भारत का पक्ष मजबूती से रखा और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश आज एकजुट होकर राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के लिए खड़ा है।

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु हादसा: जनता दिखाए समझदारी, दोषारोपण उचित नहीं – संजय राऊत! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें