27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाप्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सभी पत्रकारों का कोरोना का इलाज कराएगी...

प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सभी पत्रकारों का कोरोना का इलाज कराएगी शिवराज सरकार

Google News Follow

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मीडिया के प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल के सभी सदस्य अधिमान्य और गैर अधिमान्य साथियों का कोरोना के इलाज की चिंता सरकार करेगी । मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को कव्हर किया जाएगा । सीएम ने कहा कि मीडिया के साथियों के परिवार के कोरोना इलाज की चिंता भी सरकार करेगी ।

सीएम के अनुसार सभी मीडिया के साथी करोना महामारी के काल में जन जागृति का धर्म निभा रहे हैं। मध्य प्रदेश में अधिमान्य और गैैरअधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था की गई है। पत्रकार कल्याण योजना द्वारा सहायता दी जा रही है । शासकीय अस्पताल, अनुबंधित निजी अस्पताल में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा भी है। सीएम ने कहा कि अब हमारे प्रदेश भर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सम्पादकीय विभाग के सभी मीडिया कर्मी – अधिमान्य या ग़ैरअधिमान्य और उनके परिवार को कोविड का उपचार सरकार कराएगी । ताकि पत्रकार साथी अपना और अपने परिवार का कोविड के संक्रमण होने पर आसानी से इलाज कर सके।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें