31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली से मुंबई आना, जैसे बिना सुरक्षा के चट्टान से कूदना के...

दिल्ली से मुंबई आना, जैसे बिना सुरक्षा के चट्टान से कूदना के बराबर था : गगन अरोड़ा!

गगन ने बताया कि जब वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आए, तो यह सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें बहुत डर लगा, क्योंकि वे फिल्म इंडस्ट्री से नहीं थे।

Google News Follow
अभिनेता गगन अरोड़ा हाल ही में हिट वेब सीरीज ‘खौफ’ में नजर आए थे। उन्होंने अपने जीवन में आए अहम मोड़ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वह अभिनय में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे।

गगन ने बताया कि जब वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आए, तो यह सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें बहुत डर लगा, क्योंकि वे फिल्म इंडस्ट्री से नहीं थे। उनके लिए सब कुछ नया और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और अपने सपनों के पीछे लगे रहे।

अभिनेता ने कहा, “दिल्ली छोड़कर मुंबई आना मेरे जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था। मेरे लिए यह कुछ ऐसा था, जैसे मैं बिना किसी सुरक्षा के चट्टान से कूद रहा हूं। मेरे पास फिल्म इंडस्ट्री में कोई जान-पहचान नहीं थी, फिर भी मैंने अपने दिल की सुनी और खुद पर भरोसा किया।”

उन्होंने आगे बताया, उस समय मुझे बहुत डर लग रहा था। लेकिन, आज मैं इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला मानता हूं। इस एक कदम ने मेरे लिए ऐसे मौके खोले, जिनके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। इससे एक मकसद और सच्ची खुशी मिली, जिसे मैं लंबे समय से ढूंढ रहा था। यह एक फैसला उनकी पूरी ज़िंदगी को बदलने वाला साबित हुआ।

इस समय गगन वेब शो ‘लफंगे : सपने, दोस्ती, दुनिया’ में नजर आ रहे हैं। यह शो तीन लड़कों की कहानी है, जो नोएडा की गलियों में बड़े हुए। तीनों के बीच गहरी दोस्ती है। तीनों अपनी जिंदगी में कई तरह की मुश्किलों जैसे- करियर में असफलता, प्यार में उलझन और परिवार की उम्मीदों का दबाव आदि का सामना करते हैं।

इस सीरीज को प्रेम मिस्त्री ने डायरेक्ट किया है और अभिषेक यादव ने लिखा है। इसमें गगन अरोड़ा के अलावा अनुद सिंह ढाका, बरखा सिंह, हर्ष बेनीवाल और सलोनी गौर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘लफंगे: सपने, दोस्ती, दुनिया’ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है।

 
यह भी पढ़ें-

कड़वे – कड़वे मेथी दाने में छिपी है मिठास, जानते हैं कैसे?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें