30 C
Mumbai
Friday, April 24, 2026
होमदेश दुनियाफादर्स डे पर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने शेयर की खूबसूरत 'यादें'!

फादर्स डे पर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने शेयर की खूबसूरत ‘यादें’!

वहीं रकुल ने अपने पिता और ससुर की क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "पापा, आप मेरा पहला घर हैं, आपने मुझे मजबूत बनना, बड़े सपने देखना और दिल से जीना सिखाया।

Google News Follow

Related

फादर्स डे पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भावुक पोस्ट शेयर किए हैं। रकुल प्रीत, सोहा अली खान और बिपाशा बसु जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने  इंस्टाग्राम के जरिए पिता के साथ बिताए पलों को याद किया है। अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम आपको बहुत याद करते हैं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।”

तस्वीर में अभिनेत्री अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं, साथ में ही उन्होंने अपनी बेटी और पिता की तस्वीर भी शेयर की है। सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पटौदी रियासत के नौवें नवाब भी थे। अभिनेत्री के पिता का निधन 22 सितंबर, 2011 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ था।

वहीं रकुल ने अपने पिता और ससुर की क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “पापा, आप मेरा पहला घर हैं, आपने मुझे मजबूत बनना, बड़े सपने देखना और दिल से जीना सिखाया। वहीं आपने मुझे जीवन में बड़ी चुनौतियों का सामना करने में मदद की। जीवन ने मुझे एक और अच्छे पिता (ससुर) का तोहफा दिया, जिन्होंने जीवन का नया अध्याय शुरू करने में मेरी मदद की।

हमारी पहली बातचीत से ही, आपने मुझे परिवार जैसा महसूस कराया। मैं आपके प्यार, आपकी बुद्धिमत्ता और जिस तरह से आपने मुझे अपना माना है, उसके लिए बहुत आभारी हूं।

बिपाशा ने भी अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी फादर्स डे पापा, देवी (बिपाशा की बेटी) अब मुझसे पूछती हैं कि किसके पापा दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं।” तस्वीर में अभिनेत्री और उनके पिता कैमरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं।

टीवी सीरियल अभिनेत्री डिंपल झंगियानी ने भी फादर्स डे पर अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “हैप्पी फादर्स डे उस इंसान को जिसने मुझे मजबूत, दयालु और निडर बनना सिखाया। मैं आपकी बेटी होने के नाते खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।”

बात करें उनके करियर की तो अभिनेत्री ने “सोनी एंटरटेनमेंट” पर “कुछ इस तारा” में कन्या की भूमिका निभाने के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। टेलीविजन सीरियल के अलावा डिंपल एक छोटी टेलीफिल्म, “तेरी मेरी लव स्टोरीज” में भी दिखाई दी थीं।
यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी समेत 42 शवों के डीएनए मिलान पूरे! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें