28.8 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियासाइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत एयरपोर्ट पर! 

साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत एयरपोर्ट पर! 

यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी, विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं। रविवार को साइप्रस से उन्होंने अपने विदेश दौरे की शुरुआत की। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “साइप्रस पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के विशेष सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का आभार। यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी, विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में।”

दरअसल, यह दो दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा है। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा है। साइप्रस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी और संकेत दिया था कि वह यूरोपीय संघ स्तर की चर्चाओं में पाकिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे को उठाएगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने, भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री 15 से 19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। 15-16 जून को साइप्रस दौरे के बाद पीएम 16 से 17 जून को कनानसकीस में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जाएंगे। पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा के साथ पांच दिवसीय यात्रा का समापन करेंगे।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनानसकीस जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के जी7 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के एक दिन बाद 16 जून को कनाडा पहुंचने की उम्मीद है। यह जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार छठी भागीदारी होगी।

यह भी पढ़ें-

‘है अपना दिल तो आवारा’ से देवानंद बने रोमांस किंग, सुरों का जादू!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें