29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद विमान हादसा : 144 लोगों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान-हर्ष...

अहमदाबाद विमान हादसा : 144 लोगों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान-हर्ष सांघवी!

इससे पहले गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना से मिली वस्तुओं के बारे में अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सामान को इकट्ठा कर पीड़ित परिवारों को सौंपा जाएगा।

Google News Follow

Related

एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने मंगलवार को डीएनए मैच को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक 144 शवों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दोपहर 12 बजे तक 144 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है।”

सोमवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया था कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए 64 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा, 24 परिवार हमें सूचित करेंगे कि शव कब स्वीकार किए जाएंगे।

इससे पहले गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना से मिली वस्तुओं के बारे में अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सामान को इकट्ठा कर पीड़ित परिवारों को सौंपा जाएगा।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को रीशेयर किया था। उन्होंने लिखा, “दुर्घटनास्थल पर मिले प्रत्येक सामान को सावधानीपूर्वक एकत्र किया जाएगा, उसका दस्तावेजीकरण किया जाएगा और संबंधित परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

हमारी टीम इन व्यक्तिगत वस्तुओं का पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए लगन से काम कर रही है और हम नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मिलकर एक सुचारु और सम्मानजनक प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि 12 जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में चालक दल के सभी 12 सदस्य और 230 यात्री सवार थे। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बची है, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। शेष 241 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।

विमान में आग लगने के कारण उसमें सवार लोगों के शव इस कदर जल चुके हैं कि उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण जरूरी हो गया था। एयर इंडिया विमान हादसे में दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद हो चुके हैं। इसके बाद जांचकर्ताओं ने जांच तेज कर दी है।

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर), जिसे आमतौर पर दूसरा ब्लैक बॉक्स कहा जाता है, उसे मलबे के कॉकपिट भाग से निकाल लिया गया है। फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर पहले ही बरामद कर लिया गया था।

 
यह भी पढ़ें-

इंदौर : उद्यान अधिकारी पर EOW का छापा, 2 करोड़ की बरामदगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें