30 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव 2025 : AAP ने INDIA से बनाई दूरी, खान सर...

बिहार चुनाव 2025 : AAP ने INDIA से बनाई दूरी, खान सर से मुलाक़ात चर्चा में!

जो भाजपा दिल्ली से बिहारी भाइयों को खदेड़ रही है, उसे बिहार से खदेड़ दो। दिल्ली में बिहार के लोगों के घरों को तोड़े जाने के खिलाफ पटना में विशाल प्रदर्शन हुआ। 

Google News Follow
राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को ऐलान किया कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और बिहार प्रदेश समिति से विचार  विमर्श के बाद लिया गया है। संजय सिंह ने कहा, “बिहार की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह फैसला अरविंद केजरीवाल और बिहार समिति से विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया है।”

यह घोषणा ऐसे समय पर हुई जब दिल्ली में चल रही अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के विरोध में पटना में आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर दिल्ली में झुग्गियों और दुकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई को रोकें।

उन्होंने कहा, “दिल्ली में बिहार के लोगों की दुकानों और घरों को गिराया जा रहा है। मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए। ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ का वादा किया गया था, लेकिन अब उन्हीं झुग्गियों को उजाड़ा जा रहा है।”

संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा, “दिल्ली में विश्वासघात, बिहार में दोस्ती  ये नहीं चलेगा। जो भाजपा दिल्ली से बिहारी भाइयों को खदेड़ रही है, उसे बिहार से खदेड़ दो। दिल्ली में बिहार के लोगों के घरों को तोड़े जाने के खिलाफ पटना में विशाल प्रदर्शन हुआ।”

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है, हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है।

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में NDA गठबंधन के पास 131 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 80, जदयू के 45, हम (सेक्युलर) के 4 और 2 निर्दलीय विधायकों का समर्थन शामिल है। वहीं विपक्षी INDIA गठबंधन के पास 111 विधायक हैं, जिसमें राजद  77, कांग्रेस  19, भाकपा (माले)  11, माकपा  2 और भाकपा  2 विधायक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र : धर्मांतरण पर भड़काऊ बयान, BJP विधायक ने दी 11 लाख की घोषणा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें