28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमराजनीतिटूलकिट के सहारे भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस: भाजपा 

टूलकिट के सहारे भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस: भाजपा 

Google News Follow
 बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को राहुल गांधी पर अफवाह और लोगों में भ्रमित करने का लगाया आरोप। कहा उनके ट्वीट का स्रोत हुआ उजागर। कोरोना काल में स्वार्थ  की राजनीति कर रही कांग्रेस।
नई दिल्ली। बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। कोरोना काल में लोगों में अफवाह और भ्रम फ़ैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को बदनाम करने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की छवि भी धूमिल की जा रही है. बीजेपी ने कहा कि देश भयंकर महामारी से लड़ रहा लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई है। बीजेपी का कहना है कि टूलकिट का सहारा लेकर राहुल गांधी रोज ट्वीट कर पीएम और देश को निशाना बनाया जा रहा है।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि कोरोना काल में विपक्षी दल की ‘गिद्धों की राजनीति’ उजागर हुई है। पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस से जब पूरा देश लड़ रहा है तो कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘राहुल गांधी ने महामारी को प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने के मौके के रूप में इस्तेमाल किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोरोना के नये स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन का नाम देने का निर्देश दिया। विदेश पत्रकारों की मदद से भारत को बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई।’ पात्रा ने कहा कि कोरोना का जो नया स्ट्रेन आया है और उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारतीय स्ट्रेन कहने से मना कर दिया है. लेकिन कांग्रेस इसे इंडियन स्ट्रेन और उससे भी आगे बढ़कर ‘मोदी स्ट्रेन’ के नाम से प्रसारित करने में लगी है।
टूलकिट का सहारा लेकर किया जा रहा बदनाम
उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही दुखद है। कहीं न कहीं देश को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने के लिए एक वायरस को भारत के नाम, प्रधानमंत्री के नाम पर प्रतिपादित करने की चेष्टा है। मुझे लगता है यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दर्शाता है।’ बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि आज वह दस्तावेज उनके हाथ आया है जिसके सहारे राहुल गांधी रोज सुबह उठकर रोज ट्वीट करते थे। उन्होंने दावा किया, ‘इस टूलकिट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को बार-बार पत्र लिखें। आपने देखा होगा, कभी सोनिया जी चिट्ठी लिख रही हैं कभी कोई और लिख रहा है। ये सब ऐसे ही नहीं हो रहा है। सब कुछ एक डिजाइन के तहत हो रहा है, उसका ब्यौरा इस टूलकिट में है।’ पात्रा ने दावा करते हुए कहा कि इस टूलकिट के जरिए पीएम केयर्स के वेंटिलेटर पर सवाल उठाया जा रहा है, जबकि सेंट्रल विस्टा परियोजना को मोदी के निजी घर और महल के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें