30 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाCovid-19:भारत में तीसरी लहर ला सकता है वेरिएंट B.1.617: केजरीवाल

Covid-19:भारत में तीसरी लहर ला सकता है वेरिएंट B.1.617: केजरीवाल

Google News Follow
दिल्ली के सीएम ने सिंगापुर में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट से केंद्र को सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने  अपने ट्वीट में कहा है कि सिंगापुर में पाए गए नए वेरिएंट को देखते हुए वहां से आने वाली उड़ानों को बंद किया जाये।
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर में मिले नए कोरोना वायरस को बहुत ही खतरनाक बताया है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि सिंगापुर से आने वाली उड़ानों को बंद किया जाये। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को भी टीका लगाने की अपील की है। उन्होंने आगे कहा है कि सिंगापुर में पाया गया नया वेरिएंट भारत में तीसरी लहर ला सकता है। जो बच्चों में फ़ैल रहा है।
बता दें कि यहां कोरोना का नया वेरिएंट B.1.617 पाया गया है। जो बच्चों को अपना शिकार बना रहा है।
सीएम केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
 
  • केंद्र सरकार से मेरी अपील
  • 1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों, 
  • 2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।’
मालूम हो कि सिंगापुर में मिला कोरोना का नया वायरस बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। रविवार को सिंगापुर में कोरोना के 38 नए केस सामने आए। पिछले 8 महीनों में यहां कोरोना का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. और यह वायरस सबसे ज्यादा बच्चों में देखा गया है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओं ये कुंग ने बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट B.1.617  बहुत ही खतरनाक है। यह वेरिएंट बड़े पैमाने पर बच्चों को अपना शिकार बना रहा है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें