26.6 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमक्राईमनामाकोलकाता केस: 11 दिन बाद खुला लॉ कॉलेज, पुलिस निगरानी में प्रवेश​!

कोलकाता केस: 11 दिन बाद खुला लॉ कॉलेज, पुलिस निगरानी में प्रवेश​!

कॉलेज शिक्षक और अधिवक्ता सोमनाथ मुखर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं घटना के बारे में कुछ नहीं बोल सकता हूं, क्योंकि मैं उस समय यहां नहीं था। 

Google News Follow

Related

कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना के 11 दिन बाद कॉलेज को फिर से खोल दिया गया है। लॉ कॉलेज में सोमवार से क्लास शुरू की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर लॉ कॉलेज में फिर से पढ़ाई शुरू की जा रही है।

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के परिसर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। कॉलेज परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को छात्रों को भी कड़ी पुलिस निगरानी में प्रवेश की अनुमति दी गई।

कॉलेज शिक्षक और अधिवक्ता सोमनाथ मुखर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मैं घटना के बारे में कुछ नहीं बोल सकता हूं, क्योंकि मैं उस समय यहां नहीं था। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज खुल रहा है। गैंगरेप की घटना कानूनी मामला है, जिस पर कोर्ट ही सच्चाई को बता पाएगा।”

गैंगरेप की घटना के बाद से ही कॉलेज बंद था। इसको लेकर मामला कलकत्ता हाईकोर्ट गया। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने लॉ कॉलेज में कक्षाएं फिर से शुरू करने का आदेश दिया था। हालांकि, यूनियन रूम बंद रखने को कहा गया है, जहां गैगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था, “यूनियन रूम बंद रहना चाहिए और कॉलेज को नियमित आधार पर खोला जाना चाहिए।”

लॉ कॉलेज के एडवोकेट सोमनाथ मुखर्जी के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी पुलिस प्रशासन को भेजी गई थी, जहां से जवाब आया कि उन्हें शैक्षणिक उद्देश्य के लिए कॉलेज खोलने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद सोमवार से कॉलेज खुल गया है।

बता दें कि 24 वर्षीय लॉ छात्रा के साथ 25 जून को कथित तौर पर कॉलेज परिसर में तीन छात्रों ने गैंगरेप किया था। मामला सामने आने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा गार्ड को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर छात्रा की मदद से इनकार किया था।

​यह भी पढ़ें-

मुंबई 26/11 हमलों के दौरान शहर में मौजूद था, पाक सेना का भरोसेमंद एजेंट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें