27 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश: जीतू पटवारी गलती के लिए माफी मांगे-विश्वास सारंग​!

मध्य प्रदेश: जीतू पटवारी गलती के लिए माफी मांगे-विश्वास सारंग​!

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोकनगर के मुंगावली थाने में एक व्यक्ति को गलतबयानी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के युवा एवं खेल कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को अशोकनगर में जाकर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने की बजाय गलती के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की सलाह दी है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोकनगर के मुंगावली थाने में एक व्यक्ति को गलतबयानी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस की ओर से आरोप है कि यह मामला राजनीतिक विद्वेष के चलते दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पटवारी मंगलवार आठ जुलाई को अशोकनगर में गिरफ्तारी देने वाले है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पटवारी की गिरफ्तारी देने के ऐलान पर राज्य सरकार के मंत्री सारंग ने कहा है कि पटवारी को जबरदस्ती शक्ति प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है, गलती की है इसलिए प्रकरण दर्ज किया गया है और जमानत कराई है। अब एक बार फिर कानून को हाथ में लेने जा रहे है, यह गलत है। उन्होंने गलती की है, इसलिए माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पटवारी द्वारा एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया था कि उसे अशोकनगर क्षेत्र में मानव मल खिलाया गया है। बाद में जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया था उसने पुलिस को शपथ पत्र देकर कहा कि उसे प्रलोभन देकर पटवारी ने यह बयान दिलाया है।

इस शपथ पत्र के आधार पर पुलिस ने पटवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कांग्रेस का आरोप है कि यह राजनीतिक विद्वेष के चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक को यह प्रकरण वापस लेना चाहिए। उसी के तहत कांग्रेस के नेता मंगलवार को पटवारी के साथ गिरफ्तारी देने जा रहे है।​ 

​यह भी पढ़ें-

दिल्ली में कांवड़ मार्गों पर मीट की दुकानें हर हाल में बंद होंगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,233फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें