29 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाPUNJAB: गुटबाजी से कांग्रेस का इंकार ,लेकिन सिद्धू के खिलाफ विजिलेंस जांच...

PUNJAB: गुटबाजी से कांग्रेस का इंकार ,लेकिन सिद्धू के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू!

Google News Follow

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा ,उनके साथियों को सच बोलने पर धमकाया जा रहा है।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पहुंच गई है। जबकि कांग्रेस इससे इंकार कर रही है। ताजा मामला नवजोत सिंह सिद्धू का ही नहीं है बल्कि कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर धमकाने का आरोप लगाया है। सिद्धू ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथियों को सच बोलने पर धमकी मिल रही है। इधर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने अमरिंदर सिंह के राजनीति सलाहकार संदीप संधू पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की घटना पर राज्य सरकार से जवाब करने पर धमकी दी जा रही है।

 

पंजाब में 2015 धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू  मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर लगातार निशाना साध रहे हैं। बता दें कि पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर एक जांच रिपोर्ट पेश की गई थी जिसे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में गत माहरद्द कर दिया। सिद्धू लगातार अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अमरिंदर सिंह पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।

 

सिद्धू ने सोशल मीडिया ट्विटर पर परगट सिंह का वीडियो अपलोड करते हुए ट्वीट लिखा है  ”लोगों के मुद्दे उठा रहे मंत्री, विधायक और सांसद पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों को पूरा कर रहे हैं और अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं… लेकिन सच बोलने वाला हर व्यक्ति आपका दुश्मन बन जाता है। अपने पार्टी सहयोगियों को धमकाकर आप अपने डर और असुरक्षा को दर्शाते है।

बता दें कि मंगलवार को मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में अमरिंदर सिंह से असंतुष्ट नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। मी टू से संबंधित तीन साल पुराने मामले में नोटिस भेजने के बाद यह बैठक आयोजित की गई।  वहीं, कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि सिद्धू ने निकाय मंत्री रहते हुए बिल्डरों को नियम के खिलाफ जा कर लाभ पहुंचाया था, जिसमें उनकी पत्नी के भी फंसने के आसार हैं.

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें