25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव 2025: चिराग को मांझी की नसीहत, जमीन पर पकड़ दिखाएं!

बिहार चुनाव 2025: चिराग को मांझी की नसीहत, जमीन पर पकड़ दिखाएं!

चिराग पासवान को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि, "कभी कभी विश्वसनीय लोग भी घटनाओं को ठीक से नहीं समझ पाते हैं तो अपनी बात कह देते हैं। 

Google News Follow

Related

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान के बयानों से सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही चिराग पासवान के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर भी मांझी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

चिराग पासवान को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि, “कभी कभी विश्वसनीय लोग भी घटनाओं को ठीक से नहीं समझ पाते हैं तो अपनी बात कह देते हैं।

इसके साथ ही चिराग पासवान के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर भी जीतन राम मांझी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “चिराग चाहें तो 243 क्या, 543 सीटों पर भी लड़ सकते हैं, लोकतंत्र में सबको अधिकार है, लेकिन जमीन पर कितनी पकड़ है, ये चुनाव तय करेगा।”

यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह एक तरह से चिराग की रणनीति पर कटाक्ष भी माना जा रहा है।

चिराग पासवान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अच्छे नेता हैं लेकिन वह युवा हैं। युवा में कभी कभी पीछे की बातें को वह नहीं देख पाते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए कुछ बातें बोल देते हैं।”

वहीं, चिराग पासवान के 243 सीटों पर लड़ने के सवाल पर मांझी ने कहा कि इसमें मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैं बस इतना काम करना चाहता हूं कि कोई भी पार्टी बिहार में एक या दो सीटों पर काम नहीं करती है। वह समस्त सीटों पर काम करती है तो स्वभाविक है कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात करते हैं। इसलिए मैं इसे अन्यथा नहीं ले रहा हूं।”

यह भी पढ़ें-

तेलंगाना: मोगलपुरा स्थित ऐजाज रेसीडेंसी में लगी आग, 5 लोगों को बचाया गया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें