27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनिया35 लाख वोटर्स के नाम कटने तय! ​आरजेडी​ को किस बात का डर?

35 लाख वोटर्स के नाम कटने तय! ​आरजेडी​ को किस बात का डर?

​ चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन का काम 83.66 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि जांच में 1.59 प्रतिशत लोग मृत पाए गए हैं।

Google News Follow
बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य में कुल 𝟕 करोड़ 𝟗𝟎 लाख मतदाता है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का काम शुरू कर दिया गया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन का काम 83.66 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि जांच में 1.59 प्रतिशत लोग मृत पाए गए हैं, जबकि 2.2 प्रतिशत लोग परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं 0.73 प्रतिशत वोटर एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज हैं। अब 11.82 प्रतिशत वोटर्स के फॉर्म जमा होने के लिए बचे हुए हैं।
बता दें कि बिहार में 25 जुलाई तक गणना फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। अब तक 6.6 करोड़ वोटर्स ने अपने फार्म जमा कर दिए हैं।चुनाव आयोग ने अब तक के सर्वे में करीब 35 लाख फर्जी वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने के संकेत दिए हैं। ये मतदाता बिहार के कुल मतदाताओं का करीब पांच फीसदी हैं।
जिन 35 लाख नामों को वोटर लिस्ट से आउट करना है, उनमें मृतक, बिहार से स्थाई तौर पर बाहर जा चुके वोटर्स और एक से अधिक जगह रजिस्टर्ड वोटर्स शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक वेरिफिकेशन के लिए 88.18 फीसदी गणना फॉर्म जमा हो चुके हैं, जबकि 25 जुलाई तक चलने वाले वेरिफिकेशन के लिए अभी 11 दिन शेष हैं।
​यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव 2025: चिराग को मांझी की नसीहत, जमीन पर पकड़ दिखाएं!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें