25 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमदेश दुनियापटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दिल्ली से आए विमान ने रनवे...

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दिल्ली से आए विमान ने रनवे पार किया!

​पटना एयरपोर्ट का रनवे भी मानक के अनुरूप नहीं है।​ इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रिया भी चल रही है। रनवे की लंबाई को बढ़ाकर 12 हजार फीट करना है।

Google News Follow
पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से आ रहे विमान को रनवे ओवरशूट का सामना करना पड़ा। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से विमान को अनियंत्रित होने से बचा लिया। उन्होंने फौरन गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को फिर से सफलतापूर्वक लैंड करवा लिया। इस मामले में ने पटना एयरपोर्ट के छोटे रनवे को लेकर फिर सवाल खड़ा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात नौ बजे दिल्ली से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2482 ने लैंडिंग के दौरान रनवे के निर्धारित टचडाउन जोन को पार कर दिया। विमान के मुख्य लैंडिंग गियर रनवे को छुआ।
विमान तय स्थान से आगे निकल चुका था। इसके बाद पायलट ने आकलन किया तो पता चला कि इतने कम रनवे में लैंडिंग संभव नहीं। इसके बाद पायलट ने फिर से विमान को आसमान में उठा लिया। कुछ देर चक्कर काटने के बाद फिर से लैंडिंग करवा ली। इस बार लैंडिंग में कोई परेशानी नहीं हुई।

जानकारों के अनुसार, विमान रनवे के अंत से पहले रुकने में सफल नहीं हो पाता है और रनवे के अंत से ज्यादा आगे निकल जाता है। यानी विमान रनवे की निर्धारित सीमा से बाहर चला जाता है। ऐसा तब होता है जब कोई विमान रनवे पर उतरने के बाद, उसे रोकने के लिए आवश्यक ब्रेक लगाने या थ्रस्ट रिवर्सल का उपयोग करने में सफल नहीं हो पाता है।

पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही फ्लाइट से चिड़िया टकरा गई। विमान के एक इंजन में वाइब्रेशन होने लगा। तत्काल रिपोर्ट हुई और 175 यात्रियों को ले जा रहे विमान को वापस पटना में ही सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

बताया गया था कि इंडियो की फ्लाइट सुबह के साढ़े नौ बजे दिल्ली के उड़ी थी। चंद मिनट बाद भी एक पक्षी विमान से टकरा गया। इससे विमान में खराबी आ गई। पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और फौरान एटीसी को सूचना दी। इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह दस बजे विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर लैंड करवाया लिया गया।
​यह भी पढ़ें-

35 लाख वोटर्स के नाम कटने तय! ​आरजेडी​ को किस बात का डर?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें