30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकेजरीवाल के घोटाले दिल्ली के लोगों के सामने आएंगे : पंकज कुमार...

केजरीवाल के घोटाले दिल्ली के लोगों के सामने आएंगे : पंकज कुमार सिंह!

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर अब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी।

Google News Follow
‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ में वर्ष 2021-22 के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर अब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी।

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पिछली सरकार घोटालों की सरकार थी और ऐसे कई मामले अभी सामने आने बाकी हैं। मैं एलजी का आभार करना चाहता हूं। दिल्ली की जनता को केजरीवाल ने धोखा दिया है।

उनके कार्यकाल में जितने भी घोटाले हुए हैं, उसकी सच्चाई दिल्ली के सामने आएगी। अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार के घोटालों की पोल खुलेगी।

‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ की जांच पर दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर एलजी ने जांच के आदेश दिए हैं, तो उन्होंने इसके पीछे वाजिब कारण देखे होंगे। जांच जरूर होनी चाहिए, केजरीवाल के कार्यकाल में दिल्ली सरकार का नाम भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया था।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि मानसून सत्र के दौरान सदन का समय बर्बाद न हो। इसी कारण बेवजह के मुद्दों पर समय की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। वह भी जनता के प्रतिनिधि हैं, इसीलिए उन्हें जनता से संबंधित मुद्दों को उठाना चाहिए।

भाजपा के अनुसार, जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में वर्ष 2021-22 में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।

इस योजना का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपए था। लेकिन, दिल्ली की तत्कालीन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने लगभग 145 करोड़ रुपए के फर्जी बिलों वाली फाइलों को आगे बढ़ा दिया। आम आदमी पार्टी ने दलितों के नाम पर सत्ता हथिया कर दलित बच्चों के भविष्य को लूटा है।
केजरीवाल की राजनीति हमेशा दलितों के नाम पर दिखावा करती रही है। जब जिम्मेदारी निभाने की बारी आई तो उन्हीं के हक पर डाका डालने से भी नहीं चूकी। अब इनका असली चेहरा जनता के सामने आएगा।
यह भी पढ़ें-

असम आईईडी साजिश मामला: एनआईए ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें