29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियास्वच्छ लीग में प्रथम स्थान पर नोएडा, सीएम योगी ने दी बधाई!

स्वच्छ लीग में प्रथम स्थान पर नोएडा, सीएम योगी ने दी बधाई!

मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. की अगुवाई में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने मुख्यमंत्री से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
नोएडा प्राधिकरण ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के “सुपर स्वच्छ लीग” में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर आज नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. की अगुवाई में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने मुख्यमंत्री से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा किए गए नवाचारों, जन सहभागिता और प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा प्राधिकरण की पूरी टीम को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह पुरस्कार नोएडा प्राधिकरण की कुशल योजना, कर्मचारियों की मेहनत और नागरिकों की जागरूकता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक शहर की नहीं, बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नोएडा प्राधिकरण आने वाले वर्षों में भी स्वच्छता, हरियाली और स्थायित्व के प्रतीक के रूप में अपनी पहचान बनाए रखेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वच्छता एक जन आंदोलन है, जिसमें जनता की भागीदारी ही सफलता की कुंजी है। नोएडा जैसे शहरों में स्वच्छता अभियान की सफलता, प्रदेश के अन्य शहरों को भी प्रेरणा देगी।

नोएडा प्राधिकरण की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया गया कि वे भविष्य में भी क्षेत्र और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।
इस अवसर पर प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने यह भी जानकारी दी कि नोएडा में आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली, कचरे से ऊर्जा उत्पादन, प्लास्टिक मुक्त अभियान, और नागरिकों को शामिल करते हुए विविध कार्यक्रमों के ज़रिए स्वच्छता को व्यवहारिक रूप से लागू किया गया है।
 
यह भी पढ़ें-

तेजस्वी ने एसआईआर के विरोध में विपक्ष के 35 बड़े नेताओं को लिखा पत्र!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें