31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामागिरिडीह: प्रेमिका के घर युवक का शव, परिजनों ने कहा हत्या!

गिरिडीह: प्रेमिका के घर युवक का शव, परिजनों ने कहा हत्या!

सूचना पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद देवरी थाना पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Google News Follow
झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सोहैल अंसारी नामक एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला।

बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय सोहैल ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मकबूल अंसारी का पुत्र था। उन्होंने लड़की के परिजनों पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद देवरी थाना पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक सोहैल के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का पिछले एक साल से गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने सोहैल का शव युवती के घर के बाहरी ग्रिल में फंदे पर लटका देखा। इस घटना के बाद लड़की के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को देखने से लगता है कि युवक की हत्या कर शव को खिड़की की ग्रिल से फंदे के सहारे लटका दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है।
यह भी पढ़ें-

बालासोर आत्मदाह मामला: SC की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें