29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबीसीसीआई एशिया कप से नहीं हटेगी, भारत-पाक मैच तय: सूत्र!

बीसीसीआई एशिया कप से नहीं हटेगी, भारत-पाक मैच तय: सूत्र!

बैठक में एशिया कप 2025 के कार्यक्रम को तय किया गया, जिसमें बीसीसीआई की भी सहमति थी। 

Google News Follow

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंध के बीच क्या बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान खेलने की अनुमति देगी। क्रिकेट फैंस के मन में लगातार उठ रहे इस सवाल का जवाब बीसीसीआई ने कहीं न कहीं दे दिया है।

आईएएनएस को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, “एशियन क्रिकेट काउंसिल की ढाका में हुई बैठक में बीसीसीआई के प्रतिनिधि वर्चुअली मौजूद थे। ​बैठक में एशिया कप 2025 के कार्यक्रम को तय किया गया, जिसमें बीसीसीआई की भी सहमति थी।

ऐसे में अब बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से किनारा नहीं कर सकती है और मैच घोषित कार्यक्रम के अनुसार होगा। बीसीसीआई टूर्नामेंट का मेजबान भी है। ऐसे में अब बोर्ड तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हट सकती।”

एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को लीग चरण का मैच होना है।

हालांकि, बीसीसीआई ने एशिया कप के कार्यक्रम की घोषणा के बाद अब तक इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बहिष्कार पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

महीनों की अटकलों को विराम देते हुए, एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप के 17वें संस्करण की तारीखों की आधिकारिक घोषणा की।

यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जो 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियों के अनुरूप होगा। पहली बार एशिया कप में आठ टीमें भाग लेंगी।

भारत और पाकिस्तान को यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, हांगकांग, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सुपर फोर चरण में आगे बढ़ेंगी, जिसके बाद फाइनल होगा, जिससे टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले होने की संभावना बढ़ गई है।​ 

यह भी पढ़ें-

आईआईएम-अहमदाबाद का दुबई परिसर बनेगा भारत की वैश्विक पहचान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें