29 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियाबिहार कांग्रेस ने शुरू किया 'हर घर अधिकार' अभियान, रोजगार-चिकित्सा फोकस! 

बिहार कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर अधिकार’ अभियान, रोजगार-चिकित्सा फोकस! 

कांग्रेस ने जिस प्रकार से शिक्षा, भोजन और सूचना का अधिकार आम लोगों को देने का काम किया है, ठीक वैसे ही बिहार में रोजगार और स्वास्थ्य सुविधा का भी अधिकार देगी।  

Google News Follow

Related

बिहार प्रदेश कांग्रेस ने आज ‘हर घर अधिकार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटियों का गुलदस्ता कैंपेन आज लॉन्च हुआ, जिसमें मुख्य रूप से ‘माई बहन मान’ योजना के तहत प्रति माह 2500 रुपये, वृद्ध दिव्यांग पेंशन में प्रति माह 1500 रुपये, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज बीमा और भूमिहीन परिवारों को मकान के लिए पांच डिसमिल तक जमीन देने की योजनाएं प्रमुख हैं।

इसके अलावा स्टार्टअप फंड, लाखों सरकारी नौकरियां, एमएसपी पर फसल खरीदी आदि गारंटियों के साथ कैंपेन का लॉन्च हुआ। इसके लिए हर घर अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार और चिकित्सा का अधिकार भी कांग्रेस पार्टी देगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से शिक्षा, भोजन और सूचना का अधिकार आम लोगों को देने का काम किया है, ठीक वैसे ही बिहार में रोजगार और स्वास्थ्य सुविधा का भी अधिकार देगी।

उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार हमने जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा कर सभी मुद्दों को चुनावी कैंपेन में समाहित करने का काम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने अपने संबोधन में कहा कि चौपाल, माई बहन मान योजना, हर घर झंडा अभियान पूर्व की भांति संचालित रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी के सभी पूर्व अभियान जिसमें हर घर कांग्रेस का झंडा, माई बहन मान योजना की सफलता शामिल है, पर भी सभी को शुभकामनाएं दी गईं। हर घर अभियान की शुरुआत से पूर्व बिहार कांग्रेस के विधायकों, विधान पार्षदों, विभाग, प्रकोष्ठ के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ वृहद बैठक भी संपन्न हुई।

इस बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए जिसे चुनावी कैंपेन में समाहित करने की बात प्रदेश नेतृत्व ने की। इस बैठक में सभी जिले के प्रभारी और ऑब्जर्वर भी मौजूद रहे।

बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस के नेता मदन मोहन झा, प्रभारी सचिव सुशील पासी, अभय दुबे, शाहनवाज आलम, देवेंद्र यादव, पूनम पासवान भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-

सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों मध्य रेलवे के इंजीनियर को किया गिरफ्तार! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें