30.9 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमदेश दुनियाएमपी में सिंधिया और सीएम मोहन यादव का बाढ़ क्षेत्रों दौरा!

एमपी में सिंधिया और सीएम मोहन यादव का बाढ़ क्षेत्रों दौरा!

केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहले से ही क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, जिससे राहत कार्यों में समन्वय और तेजी लाई जा सके।

Google News Follow

Related

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को दिल्ली से भोपाल रवाना हुए, जहां से वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी और गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से दौरा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहले से ही क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, जिससे राहत कार्यों में समन्वय और तेजी लाई जा सके। इस दौरान वह इन जिलों में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और प्रभावित नागरिकों से संवाद स्थापित करेंगे।

यह दौरा केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें नागरिकों को हरसंभव सहायता देने का संकल्प दोहराया जाएगा। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दोनों ही संबंधित जिला प्रशासन से जमीनी हालात की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।

अत्यधिक वर्षा के कारण गुना संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पहले ही क्षेत्रीय प्रशासन को निर्देश जारी किए थे कि राहत कार्यों में कोई देरी या लापरवाही न हो।

उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, भोजन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि हेलीकॉप्टर, नाव या अन्य आवश्यक संसाधनों का तत्काल उपयोग किया जाए और कोई भी प्रभावित नागरिक राहत से वंचित न रहे।

बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए सिंधिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय से समन्वय स्थापित किया था। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी लगातार संपर्क में रहकर समन्वय सुनिश्चित किया था।

उन्होंने स्थानीय विधायकों, पंचायत प्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से अपील की थी कि वे संवेदनशीलता और समर्पण के साथ राहत कार्यों में भाग लें।
यह भी पढ़ें-

रिपोर्ट : ग्लोबल पेट्रोकेमिकल सेक्टर में अग्रणी होंगी भारतीय कंपनियां!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,380फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें