31 C
Mumbai
Friday, August 28, 2026
होमदेश दुनिया'कौन सच्चा भारतीय है' टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया! 

‘कौन सच्चा भारतीय है’ टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया! 

''कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं—यह तय करना न्यायपालिका या किसी जस्टिस का काम नहीं है। 

Google News Follow

Related

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सेना को लेकर दिए बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए सवाल किया। कोर्ट ने पूछा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो इस तरह की बातें नहीं कर सकते हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला रिएक्शन सामने आया है।
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका या जज यह तय नहीं कर सकता है कि कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का आदर किया है।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ”कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं—यह तय करना न्यायपालिका या किसी जस्टिस का काम नहीं है।

मैं न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए ये बात कह रही हूं। राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का सम्मान किया है। वे हमेशा सेना के प्रति आदर रखते हैं। उनके हर एक भाषण या टिप्पणी में सेना के प्रति आदर स्पष्ट दिखता है।”

उन्होंने आगे राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा , ”वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं, लेकिन जब सरकार जवाब देना नहीं चाहती, तब वो ऐसे हथकंडे अपनाती हैं।

सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। कितना मुश्किल है सदन को चलाना, क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? आखिर सरकार एसआईआर पर चर्चा क्यों नहीं करा रही, जब पूरा विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है?”

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से ‘चीन के भारत की जमीन को कब्जे में’ करने वाली टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा था। कोर्ट ने कहा था कि, “अगर वह एक सच्चे भारतीय होते, तो इस तरह की बातें नहीं करते।”

दरअसल राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सेना को लेकर टिप्पणी की थी। अपने बयान में राहुल ने 9 दिसंबर 2022 को तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का भी जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें-

अमित शाह पर टिप्पणी केस में 6 अगस्त को कोर्ट जाएंगे राहुल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,574फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें