27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामादिल्ली हरी नगर में 50 फुट दीवार गिरने से आठ की मौत! 

दिल्ली हरी नगर में 50 फुट दीवार गिरने से आठ की मौत! 

दिल्ली के हरी नगर में समाधि स्थल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे के दौरान दीवार के नीचे दबने से सभी आठ लोगों की मौत हो गई।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
राजधानी दिल्ली के हरीनगर में शनिवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से हादसा हो गया। जैतपुर थाना स्थित हरीनगर के बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की दीवार गिर गई है। जिसके नीचे करीब आठ लोग दब गए। इस हादसे में सभी आठ घायलों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के लिए बता दें कि हादसे में आठ लोगों में तीन पुरूष हैं, दो महिलाएं हैं और दो लड़कियां और एक लड़का है। सात की मौत के बाद एक घायल हाशिबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने भी दम तोड़ दिया है। दिल्ली दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर हादसे में सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
जैतपुर थाना इलाके में शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब हरी नगर गांव इलाके के पीछे झुग्गियों के ऊपर समाधि की दीवार गिर जाने से दो बच्चे समेत आठ लोग अंदर दब गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस घटना के बाद तमाम विभाग मौके पर मौजूद हैं।

मौत की जानकारी से पहले एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियां हैं। जहाँ कबाड़ी रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। हादसे के दौरान आठ लोग फंस गए, जिन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया।

आगे कहा कि हमें नहीं पता कि कितने लोग मारे गए, लेकिन हमारे अनुसार, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो शायद बच न पाएं। हमने अब इन झुग्गियों को खाली करा दिया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।

इससे पहले, दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित हरि नगर में एक इमारत गिरने की सूचना मिली थी। बाद की जांच में पता चला कि यह घटना इमारत गिरने की नहीं, बल्कि दीवार गिरने की थी।
यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश के 24 जिले बाढ़ की चपेट में, 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,312फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें