26 C
Mumbai
Wednesday, January 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार की नदियां खतरे के निशान से ऊपर, कई जिलों में बाढ़!

बिहार की नदियां खतरे के निशान से ऊपर, कई जिलों में बाढ़!

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के 13 पंचायतों में लगभग 33,400 आबादी प्रभावित हुई है। 

Google News Follow

Related

बिहार तथा नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। गंगा, कोसी सहित कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बिहार में नदियों के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, भोजपुर, मुंगेर, खगड़िया, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई।

इधर, जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गंगा नदी पटना के दीघा, गांधी घाट, हाथीदह के अलावा मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि कोसी खगड़िया के बलतारा और कटिहार के कुर्सेला में लाल निशान से ऊपर है।

इसी तरह, बागमती सोनाखान और बेनीबाद में लाल निशान के ऊपर है, जबकि बूढ़ी गंडक खगड़िया और पुनपुन श्रीपाल पुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के 13 पंचायतों में लगभग 33,400 आबादी प्रभावित हुई है।

प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में छह सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से अब तक लगभग 61,500 लोगों को भोजन कराया गया है।

साथ ही, जरूरतमंद परिवारों के बीच 2258 पॉलीथीन शीट्स का भी वितरण किया गया है। आवागमन के लिए 120 नावों का परिचालन कराया जा रहा है।

पटना जिले के अथमलगोला, मोकामा, बाढ़, दानापुर एवं पटना सदर प्रखंडों के 14 पंचायतों में लगभग 90,500 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा छह सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

पटना में सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से अब तक लगभग 17200 लोगों को भोजन कराया गया है। साथ ही, दो बाढ़ राहत शिविर का संचालन भी किया गया है, जहां 1130 लोगों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जरूरतमंद परिवारों के बीच ड्राई राशन पॉकेट एवं पॉलीथीन शीट्स का भी वितरण किया गया है।
 
यह भी पढ़ें-

‘किष्किंधापुरी’ की रहस्यमयी और डरावनी दुनिया जल्द होगी रिलीज! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,382फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें