27 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटयशवंत वर्मा महाभियोग प्रस्ताव को 146 सांसदों की मंजूरी!

यशवंत वर्मा महाभियोग प्रस्ताव को 146 सांसदों की मंजूरी!

यह उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है।

Google News Follow

Related

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंगलवार (11 अगस्त)को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। यह प्रस्ताव 146 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ पेश किया गया था। इसके साथ ही अध्यक्ष ने आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय पैनल के गठन की भी घोषणा की।

इस जांच समिति में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद कुमार, मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बीवी आचार्य शामिल हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने बताया, “समिति यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने तक प्रस्ताव लंबित रहेगा।”

जस्टिस यशवंत वर्मा पर नकदी विवाद से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी पुष्टि के लिए यह उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। संवैधानिक प्रावधानों के तहत, महाभियोग प्रक्रिया में आरोपों की पुष्टि होने पर संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित करना आवश्यक होता है।

यह घटनाक्रम न्यायपालिका और विधायिका के बीच जवाबदेही के मुद्दे पर एक अहम मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर सांसदों के समर्थन के साथ प्रस्ताव का पेश होना इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:

“कांग्रेस हाईकमान ने मुझे हटाया, साजिश का करूंगा खुलासा”

1990 के कश्मीरी पंडित नर्स हत्या कांड मामलें में छापेमारी !

बिहार SIR: 13,970 निर्वाचकों ने दर्ज कराई आपत्ति, विपक्ष अब भी खामोश!

“सूट-बूट वाला ओसामा बिन लादेन”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,988फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें