29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाछठ महापर्व को यूनेस्को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू! 

छठ महापर्व को यूनेस्को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू! 

इस पहल में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का मार्गदर्शन और सहयोग अहम रहा।

Google News Follow

देश की आस्था, पर्यावरण और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय प्रतीक छठ महापर्व अब अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने छठी मइया फाउंडेशन की ऐतिहासिक मांग को स्वीकार करते हुए संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) को निर्देश जारी कर दिए हैं कि इस पर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की जाए।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने एक पत्र के माध्यम से औपचारिक आदेश जारी किया। इस पहल में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का मार्गदर्शन और सहयोग अहम रहा।

पत्र में लिखा गया, “संदीप कुमार दुबे (अध्यक्ष, छठी मैया फाउंडेशन) द्वारा दिनांक 24.07.2025 को भेजा गया एक पत्र है, जिसमें “छठ महापर्व” को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

इस संबंध में, एसएनए को नोडल एजेंसी होने के नाते, उक्त प्रस्ताव की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाता है।”

फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप कुमार दुबे ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संस्कृति मंत्रालय की संवेदनशीलता व भारत की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की अद्वितीय परंपरा है। यूनेस्को की सूची में इसका शामिल होना भारत और प्रवासी भारतीय समुदाय, दोनों के लिए गर्व का विषय होगा।”

भोजपुरी में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने आगे कहा, “आज हमनी सबके खुशी के दिन बा । छठ पर्व के यूनेस्को कल्चरल हेरिटेज में शामिल करे खातिर भारत सरकार आपन पहल कर देले बा। हम सबसे बड़ा बधाई गजेंद्र सिंह शेखावत जी के देतानी , जे संस्कृति मंत्री बन के तुरत कार्रवाई कईले बानी।

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, नेपाल आ दुनियाभर के छठ मानइयां खातिर गर्व के पल ले आवलन (आज हम सबके लिए खुशी का दिन है। छठ पर्व के यूनेस्को कल्चरल हेरिटेज में शामिल करने के लिए भारत सरकार ने पहल कर दी है।
मैं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई की। पीएम मोदी को भी धन्यवाद जिन्होंने बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, नेपाल और दुनियाभर में छठ मनाने वालों को गर्व की अनूभुति कराई है)।”
यह भी पढ़ें-

स्वादिष्ट काबुली चने सेहत के लिए नेमत, दिल का भी रखते हैं ख्याल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें