29.6 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, भारी नुकसान की आशंका! 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, भारी नुकसान की आशंका! 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गांव वाले इलाके में बड़े नुकसान की आशंका है। 

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने बचाव एवं राहत अभियान को तेज करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आई है। यह घटना उस इलाके में हुई है, जहां इलाका मचैल माता यात्रा का शुरुआती प्वाइंट है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गांव वाले इलाके में बड़े नुकसान की आशंका है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “अभी किसी के पास कोई आंकड़ा नहीं है, लेकिन वहां भारी नुकसान हो सकता है। इस इलाके में यात्रा के लिए छोटी दुकानें बनी थीं। गांव के लोग वहां मौजूद हैं।”

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “चशोती, किश्तवाड़ में बादल फटने से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान को तेज करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है, “अभी-अभी सुनील कुमार शर्मा से एक जरूरी मैसेज मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। चशोती क्षेत्र में बादल फटने से भारी जनहानि हो सकती है।

प्रशासन तुरंत हरकत में आया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जरूरी बचाव व चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है।” केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया है।
यह भी पढ़ें-

अमेरिका पर भरोसा मत करो, BRICS से जुड़ो: भारत को US इकोनॉमिस्ट की सलाह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें