26 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराहुल गांधी सच और चुनाव आयोग बोल रहा झूठ: नाना पटोले!

राहुल गांधी सच और चुनाव आयोग बोल रहा झूठ: नाना पटोले!

सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग को फटकार लगाई है और कहा है कि ईसीआई ने अपनी वेबसाइट से वोटर लिस्‍ट गायब की और जिंदा लोगों को मरा दिखा दिया। 

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता और विधायक नाना पटोले ने कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवालों को सही करार दिया है। चुनाव आयोग पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है। पटोले ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी सच बोल रहे हैं और चुनाव आयोग झूठ बोल रहा है।

यह स्‍पष्‍ट हो चुका है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग को फटकार लगाई है और कहा है कि ईसीआई ने अपनी वेबसाइट से वोटर लिस्‍ट गायब की और जिंदा लोगों को मरा दिखा दिया।

अगर आप (ईसीआई) इस तरह से वोटर लिस्ट में ही गड़बड़ करते हो तो आप चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी करने का दावा कैसे कर सकते हो? राहुल गांधी जनता की आवाज के साथ ही लोगों का वोट बचाने के लिए और वोटों की चोरी करने वालों को सबक सिखाने के लिए रास्ते पर निकले हैं। सुप्रीम कोर्ट इसमें सच सामने लाएगी और चुनाव आयोग झूठ बोल रहा है।

बिहार में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर पटोले ने कहा, “लोकतंत्र में लोगों को उनके वोट का अधिकार प्राप्त होना चाहिए; अपने वोट से लोगों को सरकार लानी चाहिए। केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग वोट की चोरी कर रही है। जनता के वोट के अधिकार के लिए राहुल गांधी ने पदयात्रा निकाली है।”

उन्‍होंने कहा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बड़ा अधिकार लोगों के वोटों का होता है। भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से लोगों के वोट चोरी करने का काम कर रही है। लोगों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए; यह लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी को हम सबका समर्थन है; लोकतंत्र में लोगों को उनके वोट का अधिकार होना चाहिए। अपने मतों से लोगों को सरकार बनानी चाहिए, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में ऐसा होता नहीं दिखा है।”

यह भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप खेलने को बेताब केशव महाराज, बनना चाहते हैं मैच विनर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें