30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस सत्ता में थी तब चुनाव आयोग से आपत्ति नहीं: चिराग पासवान!

कांग्रेस सत्ता में थी तब चुनाव आयोग से आपत्ति नहीं: चिराग पासवान!

जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन आज जब वह विपक्ष में है और उसे राजनीतिक लाभ नहीं मिल रहा|

Google News Follow
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन आज जब वह विपक्ष में है और उसे राजनीतिक लाभ नहीं मिल रहा, तो वह आयोग पर सवाल उठा रही है।

चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र एवं संवैधानिक संस्था है, जिसका दायित्व निष्पक्ष चुनाव कराना है। कांग्रेस और उसके नेता बार-बार आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली हुई है तथा वोटों की चोरी की गई है। लेकिन, जब उनसे सबूत मांगे जाते हैं तो वे चुप्पी साध लेते हैं। यह रवैया पूरी तरह गलत है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, तब उसने आयोग की कार्यशैली पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। लेकिन आज जब नतीजे उसके पक्ष में नहीं आते, तो आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह दोहरे मानदंड का परिचायक है।

चिराग ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि विपक्ष का यह रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान होना चाहिए और झूठे आरोपों से अविश्वास का माहौल नहीं बनाना चाहिए। विपक्ष इस तरह संसद को बाधित कर गलत परंपरा की शुरुआत कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

आईएलओ रिपोर्ट : वेतन असमानता में पाकिस्तान सबसे खराब देशों में शामिल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें