28 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमधर्म संस्कृतिगणेशोत्सव में मुंबई मेट्रो की बड़ी सौगात: अब रात 12 बजे तक...

गणेशोत्सव में मुंबई मेट्रो की बड़ी सौगात: अब रात 12 बजे तक मिलेंगी सेवाएँ

Google News Follow

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने गणेशोत्सव के अवसर पर मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष तोहफ़ा दिया है। मेट्रो लाइन 2ए (अंधेरी वेस्ट) और लाइन 7 (गुंडावली) पर अब अंतिम ट्रेन सेवाएँ रात 12 बजे तक उपलब्ध होंगी। पहले अंतिम सेवा रात 11 बजे तक ही मिलती थी। यह विशेष व्यवस्था 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक लागू रहेगी।

त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी को देखते हुए मेट्रो सेवाओं का समय सारणी भी बदला गया है। अब सोमवार से शुक्रवार तक कुल 317 सेवाएँ चलाई जाएँगी, जबकि पहले इनकी संख्या 305 थी। सप्ताह के दिनों में पीक आवर्स में हर 5 मिनट 50 सेकंड पर और नॉन-पीक आवर्स में हर 9 मिनट 30 सेकंड पर ट्रेन उपलब्ध होगी।

शनिवार को सेवाओं की संख्या 244 से बढ़ाकर 256 कर दी गई है, जिसमें पीक आवर्स के दौरान ट्रेन हर 8 मिनट 6 सेकंड पर और नॉन-पीक समय में हर 10 मिनट 25 सेकंड पर मिलेगी। रविवार को 217 की जगह 229 सेवाएँ उपलब्ध होंगी और पूरे दिन 10 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। साथ ही, यदि यात्री संख्या और बढ़ी तो अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी ताकि भक्तों को यात्रा में कोई असुविधा न हो।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “गणेशोत्सव महाराष्ट्र की आत्मा है। इन 11 दिनों में लाखों श्रद्धालु बप्पा के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं। हमारी ज़िम्मेदारी है कि उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन मिले। यही कारण है कि मेट्रो लाइन 2ए और 7 की अंतिम सेवा रात 12 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यह सुविधा न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा देगी, बल्कि मुंबई को विश्वस्तरीय ट्रांसपोर्ट सिस्टम देने की हमारी दृष्टि को भी दर्शाती है।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और MMRDA के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा,“गणेशोत्सव हर मुंबईकर के दिल से जुड़ा है। इन दिनों लाखों लोग शहरभर में उत्सव में शामिल होते हैं। सरकार का कर्तव्य है कि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम हो। आधी रात तक मेट्रो सेवा देकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग बगैर किसी चिंता के पंडालों तक पहुँच सकें।”

MMRDA आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि गणेशोत्सव मुंबई का सबसे प्रिय उत्सव है और इसी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं का समय रात 11 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक किया गया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दिनों में पीक आवर्स के दौरान अधिक ट्रेनें चलाई जाएंगी और रविवार को यात्रियों को हर 10 मिनट पर सेवाएँ उपलब्ध होंगी। मुखर्जी के अनुसार, ‘मुंबई इन मिनट्स’ के विज़न के तहत उठाया गया यह कदम भक्तों की यात्रा को और अधिक सुगम तथा सुविधाजनक बनाएगा।

MMMOCL की प्रबंध निदेशक रुबल अग्रवाल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गणेशोत्सव के दौरान लाखों लोग देर रात तक यात्रा करते हैं और ऐसे में सेवाओं को आधी रात तक बढ़ाना यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी में सुधार कर भीड़ और ट्रैफ़िक से बचते हुए भक्त आसानी से अपने पसंदीदा पंडालों तक पहुँच सकेंगे।

MMRDA का यह कदम न केवल त्योहार में भीड़ को संभालने के लिए है, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए बिना ट्रैफ़िक जाम में फँसे बप्पा के दर्शन को आसान बनाने की दिशा में भी एक बड़ा प्रयास है।

यह भी पढ़ें:

गिलगित-बाल्टिस्तान में ग्लेशियर फटने से तबाही, 300 से अधिक घर और दुकानें नष्ट!

जयशंकर का यूरोप को सख़्त संदेश, “अगर रुसी तेल पसंद नहीं तो मत खरीदो, कोई मजबूर नहीं कर रहा”

रोहिंग्या–बांग्लादेशियों के लिए मनपा स्कूल की जमीन हड़पने की कोशिश? लोढा का दो-टूक इशारा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें