29.3 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा हिमाचल की संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने लिया जायजा!

भाजपा हिमाचल की संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने लिया जायजा!

पार्टी की नई टीम के साथ-साथ सभी जिलों और मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री भाग लेंगे।

Google News Follow
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पार्टी तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊना स्थित पार्टी कार्यालय ‘दीपकमल’ पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश संगठन को सुदृढ़ बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने जा रही है। यह कार्यशाला राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें पार्टी की नई टीम के साथ-साथ सभी जिलों और मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री भाग लेंगे।

इसी कड़ी में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पार्टी तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊना स्थित पार्टी कार्यालय ‘दीपकमल’ पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ डॉ. बिंदल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने सोमवार को प्रस्तावित कार्यशाला की तैयारियों का निरीक्षण किया और कहा कि यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष मुख्य वक्ता होंगे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

राजीव बिंदल ने आगे कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपने प्रदेश पदाधिकारियों की टीम का गठन कर लिया है। सोमवार को सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्रित होंगे।

डॉ. बिंदल ने यह स्पष्ट किया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और भविष्य की राजनीतिक रणनीतियों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में प्रदेश की नई टीम और विभिन्न पदों पर दायित्व संभालने वाले पदाधिकारी पहली बार एक साथ बैठकर संगठनात्मक दिशा तय करेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि वे कार्यशाला से प्राप्त मार्गदर्शन को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी की आगामी योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले समय में कई कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित करेगी, जिनमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

यह भी पढ़ें-

स्वतंत्रता दिवस बधाई पर जेलेंस्की ने ट्रंप का जताया आभार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें