28 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस को बिहार में हार का डर, इसलिए राहुल गांधी लगा रहे...

कांग्रेस को बिहार में हार का डर, इसलिए राहुल गांधी लगा रहे आरोप!

अभी तक 90 चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हार चुकी है और अब बिहार में भी यही डर कांग्रेस को सता रहा है।

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तक 90 चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हार चुकी है और अब बिहार में भी यही डर कांग्रेस को सता रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को हमीरपुर के टाउन हॉल में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों का जवाब दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद वीवीपैट, ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार प्रीप्लानिंग की है। वह बिहार में चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए पहले ही आरोप लगा रहे हैं।

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे विषय पर सुप्रीम कोर्ट ने विस्तार से सुनवाई की और निर्णय दिए। अगर राहुल गांधी या अन्य विपक्षी दलों का संवैधानिक संस्थाओं से विश्वास उठ चुका है तो यह दुर्भाग्य है।

इस दौरान, भाजपा सांसद ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों को कांग्रेस का इतिहास याद दिलाया। उन्होंने कहा, “जब राजीव गांधी की हत्या हुई, उस समय देश में चुनाव चल रहे थे। चुनाव आयोग ने उस समय एक सीट नहीं, बल्कि पूरे देश का चुनाव स्थगित कर दिया था।

कांग्रेस के समय चुने गए चुनाव आयुक्त बाद में पार्टी में चले गए। राहुल गांधी अगर इतिहास में देखेंगे तो पता चलेगा कि कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया। इंदिरा गांधी को जब प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा, तो इसका कारण 1971 के चुनाव में पूर्ण सत्ता का दुरुपयोग था।”

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थानों को मजबूत करने का काम किया गया। ये संस्थाएं अब स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करती हैं।

यह भी पढ़ें-

राज ठाकरे के ‘वोट चोरी’ बयान पर फडनवीस का करारा पलटवार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें