29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी की यात्रा में भाषाई मर्यादा टूटी, माफी मांगें सांसद!

राहुल गांधी की यात्रा में भाषाई मर्यादा टूटी, माफी मांगें सांसद!

दरभंगा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।  

Google News Follow
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से की गई अशोभनीय टिप्पणी को उन्होंने अस्वीकार्य बताते हुए इसे ‘कांग्रेस का असली चरित्र’ करार दिया।

दरअसल, बिहार के सासाराम से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में भाषा की मर्यादा टूट रही है। दरभंगा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार के दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो कांग्रेस के असली चरित्र को दर्शाता है।

उन्होंने इसे राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसी गाली-गलौज की कोई जगह नहीं है और यह अस्वीकार्य है।

सारंग ने राहुल गांधी को संस्कारहीन बताते हुए उनकी इस हरकत को चौंकाने वाला और शर्मनाक ठहराया।

उन्होंने नेहरू परिवार पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस अपनी कुंठा निकालने और राजनीतिक लाभ के लिए पीएम मोदी जैसे वैश्विक नेता के खिलाफ गाली-गलौज को बढ़ावा दे रही है।

सारंग ने इस व्यवहार को लोकतंत्र के लिए अस्वीकार्य बताते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी की मांग की और चेतावनी दी कि देश की जनता इसे माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, “अपनी राजनीतिक कुंठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग अक्षम्य है। इस कृत्य के लिए राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

गुरुवार को राहुल गांधी सीतामढ़ी के जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

 
यह भी पढ़ें-

विरार हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें