27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाBihar:गैंगरेप के बाद बिजली के खंभे पर नग्न लटकी मिली महिला ,सात लोग...

Bihar:गैंगरेप के बाद बिजली के खंभे पर नग्न लटकी मिली महिला ,सात लोग हिरासत में

Google News Follow

समस्तीपुर। बिहार के एक गांव में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला के घर में शादी का कार्यक्रम था। महिला भोर में शौच के लिए निकली तो उसके पीछे टेंट में काम करने के लिए आये कुछ मजदूर लग गए। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद मजदूरों ने मौका पाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म  किया और मरणासन्न अवस्था में दुष्कर्मियों ने बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया। सुबह जब महिला की नग्न अवस्था में देखा तो सन्न रह गए। ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने शक के आधार पर साथ लोगों को बंधक बना लिया जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ,बिहार के समस्तीपुर में विभूतिपुरथाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को पीड़ित महिला के यहां शादी थी। शादी में टेंट लगाने वाले मजदूर भी आये थे। जो रात में काम कर रहे थे। भोर में जब इस घर की एक बहू शौच के लिए निकली तो टेंट के लिए काम कर रहे  कुछ मजदूरों ने उस महिला का पीछा करना शुरू किया। महिला जैसे ही चौर में शौच करने पहुंची तो सभी ने  उसे पकड़ लिया।इसके महिला के सभी जेवरात व कपड़े उतारवा लिये। जब महिला  विरोध किया तो उससे मारपीट की गई।  इसके बाद महिला के साथ सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इससे महिला बेहोश हो गयी। तब उसे मरा समझ सभी ने उसे चौर में ही बिजली के पोल में नंगी अवस्था में फंदे पर लटका कर छोड़ दिया।

मंगलवार को जब सुबह आवागमन शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने महिला को इस अवस्था में देखा तो  जानकारी दी गई।वहीं ग्रामीणों ने शक के आधार पर टेंट में काम करने वाले सात मजदूरों को बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां उसे महिला के बिखरे कपड़े मिले।जांच बाद ग्रामीणों ने पुलिस को  बंधक बनाए गए लोगों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सात लोगों को सौंपा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक महिला होश में आकर बयान नहीं देगी इस संबंध में तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। रोसड़ा के डीएसपी एस. अख्तर ने कहा कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया गया है। महिला के बयान बाद कार्रवाई की जाएगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें