29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा नेता तमोघ्न घोष ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की! 

भाजपा नेता तमोघ्न घोष ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की! 

उन्होंने त्योहारों पर शुभकामनाएं दीं और स्वदेशी सामानों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें एपिसोड में स्वदेशी को अपनाने पर जोर दिया गया। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता तमोघ्न घोष ने कार्यकर्ताओं के साथ इसे सुना और देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने कई बिंदुओं पर चर्चा की है। उन्होंने खेल महोत्सव का जिक्र किया एवं सौर ऊर्जा के महत्व और उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने त्योहारों पर शुभकामनाएं दीं और स्वदेशी सामानों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत के लोगों को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरणा लेनी चाहिए और स्वदेशी को अपनाना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है। अगर हम भारत में बने उत्पाद का इस्तेमाल व्यवहार में लाते हैं तो यह हमारे लिए भी अच्छा होगा और इससे ‘लोकल फॉर वोकल’ को भी बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वच्छता पर भी बल दिया गया है। त्योहार के सीजन में हमें खासतौर पर स्वच्छता पर जोर देना चाहिए। ऐसा बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए कि गंदगी साफ करना छोटा काम है, बल्कि ऐसी सोच रखनी चाहिए कि स्वच्छता जहां होती है, वहां भगवान का वास होता है।

‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख बिंदुओं पर बात की। उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए देशवासियों से स्वदेशी सामानों को अपनाने और भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती मिले।

उन्होंने कश्मीर के खिलाड़ियों की उपलब्धियां बताते हुए ‘खेलो इंडिया’ में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों की सफलताओं को सराहा और इसे गर्व का विषय बताया।

उन्होंने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसे पर्यावरण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और एकजुटता के साथ उत्सव मनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें-

दिग्विजय सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में की लालू यादव से मुलाकात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें