32 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाजमशेदपुर में साइबर गिरोह का पर्दाफाश, अमेरिका के 12 नागरिक बने शिकार!

जमशेदपुर में साइबर गिरोह का पर्दाफाश, अमेरिका के 12 नागरिक बने शिकार!

गिरोह ने कॉल सेंटर जैसी व्यवस्था खड़ी की थी, जहां अंग्रेजी बोलने वाले लोग विदेशी नागरिकों को कॉल कर उन्हें तकनीकी सहायता के नाम पर ठगते थे।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

जमशेदपुर से संचालित साइबर अपराधियों ने अमेरिका के 12 नागरिकों को ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने इस धोखाधड़ी की शिकायत अमेरिकी पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद मामला भारत के विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया। अब देश की जांच एजेंसियों ने इस पूरे नेटवर्क की तहकीकात शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ठगी के लिए जमशेदपुर के नंबरों का इस्तेमाल किया गया। इस जानकारी को जांच एजेंसियों ने झारखंड पुलिस के साथ साझा किया, जिसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को अलर्ट जारी कर दिया। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क साकची, मानगो, टेल्को, गोविंदपुर और बारीडीह इलाकों से संचालित हो रहा था। कई संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों से खुद को टेक्निकल सपोर्ट अधिकारी या सरकारी अफसर बताकर संपर्क करता था। कंप्यूटर, बैंकिंग या तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर वे पीड़ितों का भरोसा जीतते और फिर उनके खातों से बड़ी रकम उड़ा लेते। सूत्रों ने खुलासा किया कि इस गिरोह ने कॉल सेंटर जैसी व्यवस्था खड़ी की थी, जहां अंग्रेजी बोलने वाले लोग विदेशी नागरिकों को कॉल कर उन्हें तकनीकी सहायता के नाम पर ठगते थे।

जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क की जड़ें खासतौर पर मानगो, टेल्को और साकची में हैं। कई शिकायतें उनके पास पहुंच चुकी हैं और पूरे गिरोह की गहन पड़ताल जारी है। अधिकारियों का संदेह है कि यह साइबर गिरोह सिर्फ अमेरिकी नागरिकों को ही नहीं बल्कि अन्य देशों के लोगों को भी निशाना बना चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द इस गिरोह के मास्टरमाइंड और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संबंधित एजेंसियों के साथ सहयोग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि ऐसे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें:

भारत का सर्विस सेक्टर अगस्त में 15 साल के उच्चतम स्तर पर!

“बाढ़ के पानी को टब में भरकर रखें” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने बाढ़ को कहा-“ब्लैसिंग”

भारत-जर्मनी में डिफेंस से ऑटोमोबाइल तक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,280फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें