29.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियाबाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आईं सरगुन मेहता, लोगों से मदद की...

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आईं सरगुन मेहता, लोगों से मदद की गुहार!

इसी बीच अभिनेत्री सरगुन मेहता ने भी पंजाब के लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करने की अपील की है। पंजाब में बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। 

Google News Follow
उत्तर भारत में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ ने खूब तबाही मचा रखी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित होने को मजबूर हो गए हैं।

खासकर पंजाब में बाढ़ ने जमकर जान और माल की हानि की है। इसी बीच अभिनेत्री सरगुन मेहता ने भी पंजाब के लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करने की अपील की है। पंजाब में बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है।

अमृतसर में 35 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, फिरोजपुर में 24 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य से अब तक करीब 15 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है।

सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “पंजाब को अब पहले से कहीं अधिक हमारी जरूरत है। एक दिन या एक महीने में भी सब ठीक नहीं हो जाएगा, इसमें समय लगेगा। लेकिन अगर हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हों, तो हम अपनी जमीन और अपने लोगों को फिर से खड़ा होने में मदद कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “हम जो कर सकते हैं, कर रहे हैं। हर योगदान, चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, बहुत बड़ा बदलाव लाता है। अपनी इंस्टा स्टोरी में मैंने कुछ जानी-मानी संस्थाओं के बारे में बताया है जो जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम कर रही हैं।

आप भी हो सके तो हर संभव तरीके से उनका साथ देने की कोशिश करें। साथ मिलकर हम बहुत से लोगों की जिंदगी का पुनर्निर्माण कर सकते हैं। साथ मिलकर हम पंजाब में उम्मीद की किरण जगा सकते हैं।”

इससे पहले अभिनेत्री करीना कपूर, सोनू सूद, और सिंगर-एक्टर एमी विर्क जैसे सितारे भी लोगों से पंजाब और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील कर चुके हैं। पंजाब में बाढ़ से हालात बहुत ही खराब हैं। इसके चलते वहां पर 7 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025: डॉ. बिभु आनंद ने संतुलित आहार पर जोर दिया! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें