29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय हमलों के महीनों बाद नूर खान एयरबेस पर पुनर्निर्माण शुरू!

भारतीय हमलों के महीनों बाद नूर खान एयरबेस पर पुनर्निर्माण शुरू!

नूर खान एयरबेस से पाकिस्तान वायुसेना का नंबर 12 VIP स्क्वॉड्रन बुर्राक्स संचालित होता है, जो राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख और अन्य शीर्ष नेताओं की आवाजाही सुनिश्चित करता है।

Google News Follow

पाकिस्तान वायुसेना के VVIP नूर खान एयरबेस पर भारतीय हमले के करीब चार महीने बाद अब पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नई सैटेलाइट तस्वीरों ने यह खुलासा किया है कि जिस स्थल पर भारतीय मिसाइलों ने विशेष सैन्य ट्रकों को नष्ट किया था, वहां अब दीवारें खड़ी की जा रही हैं और ज़मीन पर निर्माण गतिविधियां चल रही हैं। मई 2025 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत रावलपिंडी स्थित इस महत्वपूर्ण एयरबेस को निशाना बनाया था। प्री-स्ट्राइक सैटेलाइट तस्वीरों में जिन स्पेशलाइज्ड मिलिट्री ट्रकों को देखा गया था, वे हमले में नष्ट हो गए। विशेषज्ञों का मानना है कि ये ट्रक कमांड एंड कंट्रोल (C2) सेंटर की तरह काम कर रहे थे, जो वायु और जमीनी संपत्तियों को जोड़कर संचार प्रणाली को सक्षम बनाते थे।

अमेरिकी कंपनी मैक्सर टेक्नोलॉजीज़ से प्राप्त नई तस्वीरें दिखाती हैं कि प्रभावित हिस्सों को गिराए जाने के बाद अब उनकी जगह पर नए निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। इंटेल लैब के जियो-इंटेलिजेंस शोधकर्ता डेमियन साइमोन ने बताया, “भारत के हमले ने एयरबेस के एक कॉम्प्लेक्स में मौजूद विशेष सैन्य ट्रकों को नष्ट कर दिया था। आस-पास की इमारतों को भी नुकसान हुआ, जिन्हें बाद में ढहा दिया गया। अब जो नई दीवारें और ढांचे खड़े हो रहे हैं, उनका लेआउट पहले जैसी संरचना से मेल खाता है। पाकिस्तान यहां की परिचालन क्षमता बहाल करने की कोशिश कर रहा है।”

नूर खान एयरबेस से पाकिस्तान वायुसेना का नंबर 12 VIP स्क्वॉड्रन बुर्राक्स संचालित होता है, जो राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख और अन्य शीर्ष नेताओं की आवाजाही सुनिश्चित करता है। हाल ही में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर यहीं से उड़ान भरकर चीन के तियानजिन में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में पहुंचे।

ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में एक बॉम्बार्डियर ग्लोबल 6000 जेट और एक सैन्य परिवहन विमान को भी पुनर्निर्माण क्षेत्र के पास खड़ा देखा गया। बताया जाता है कि मुनीर ने हाल की विदेश यात्राओं के लिए इसी वीवीआईपी जेट का इस्तेमाल किया, जबकि उनका नियमित गल्फस्ट्रीम विमान ब्रिटेन में तीन महीने तक मरम्मत में रहा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पहले ही इस हमले की पुष्टि कर चुके हैं। उन्होंने कहा था,“रात 2:30 बजे मुझे आर्मी चीफ़ जनरल आसिम मुनीर का कॉल आया। उन्होंने बताया कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है और उनमें से एक नूर खान एयरपोर्ट पर गिरी है।”

यह भी पढ़ें:

10 साल में SC/ST एक्ट के जरिए हड़पे 46 लाख, NCW ने NCSC से मांगी जांच!

एनआईआरएफ रैंकिंग: आईआईटी मद्रास नंबर वन, आईआईएससी-हिंदू कॉलेज टॉप!

जीएसटी 2.0 सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि एक नई क्रांति है: निरंजन हीरानंदानी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें